{"_id":"7cdbd6186aba117a56c5c34e31e8fcf9","slug":"complaining-municipal-being-stuck-in-a-lift-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गए थे शिकायत करने, नगर निगम की लिफ्ट में जा अटके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गए थे शिकायत करने, नगर निगम की लिफ्ट में जा अटके
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 03 Nov 2015 01:25 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम की लिफ्ट सोमवार को फिर खराब गई। करीब 20 मिनट तक फरियादी लिफ्ट में फंसे रहे। दरवाजा न खुला तो लिफ्ट के अंदर बंद हुए लोगों ने शोर मचाकर दरवाजा पीटना शुरू कर दिया।
सूचना पर निगम कर्मचारी पहुंचे और जाम हुई लिफ्ट को किसी तरह खोलकर फंसे लोगों को बाहर निकाला।
हादसा सोमवार दोपहर करीब एक बजे हुआ। महज तीसरे और पंचम तल पर रुकने वाली वीआईपी लिफ्ट में साहिबाबाद क्षेत्र से आए फरियादी ग्राउंड फ्लोर से ऊपर जा रहे थे, तभी अचानक लाइट चली गई।
लाइट आई, लेकिन लिफ्ट जाम हो गई। करीब तीन-चार मिनट तक लिफ्ट नहीं चली तो अंदर बंद लोगों ने शोर मचाया। शोर सुन निगम कर्मचारी दौड़े।
काफी देर तक प्रयास के बावजूद लिफ्ट न तो नीचे गई और न ही ऊपर की ओर चली। इसके बाद लोगों ने मशक्कत के बाद किसी तरह थर्ड फ्लोर पर लिफ्ट का दरवाजा खोलकर फंसे लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
लिफ्ट में फंसे फरियादियों ने रोष जताया, लेकिन उस वक्त निगम में अधिकारी ही मौजूद नहीं थे।
पहले भी फंसे लोग
इससे पहले भी नगर निगम की लिफ्ट में लोग फंस चुके हैं। करीब तीन महीने पहले भी टीएचए की एक आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी लिफ्ट में फंस गए थे।
मशक्कत के बाद इन्हें बाहर निकाला गया तो गुस्साए पदाधिकारियों ने लिफ्ट ऑपरेटर के साथ मारपीट भी कर दी थी। इससे पहले भी लिफ्ट कई बार खराब हो चुकी है।
हमें नहीं सूचना
लिफ्ट खराब होने की सूचना नहीं है। क्षमता से ज्यादा लोगों के घुस जाने से लिफ्ट में दिक्कत आ जाती है। इनकी क्षमता बढ़ाने का प्रस्ताव है। जल्द ही इनकी क्षमता बढ़ाई जाएगी। - डीके सिन्हा, अपर नगर आयुक्त