फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   complain against vijay goel in acb

आप ने विजय गोयल के खिलाफ एसीबी में शिकायत दी

Sat, 22 Oct 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 22 Oct 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
complain against vijay goel in acb
विजय गोयल - फोटो : getty

आम आदमी पार्टी (आप) ने केंद्रीय मंत्री विजय गोयल के खिलाफ भ्रष्टाचार और टैक्स चोरी के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक शाखा में शिकायत की है। पार्टी का आरोप है कि केंद्रीय मंत्री ने उत्तरी दिल्ली नगर निगम की मिलीभगत से करोंड़ो रुपये की टैक्स चोरी की है।

विज्ञापन


शुक्रवार को दिल्ली प्र्रदेश संयोजक ने एसीबी में आपराधिक शिकायत दी है। बाद में मीडिया से बात करते हुये दिलीप पांडेय ने कहा शिकायत में गोयल और उनके बेटे सिद्धांत गोयल पर टैक्स बचाने के लिए ताकत के इस्तेमाल का मामला बनता है।
विज्ञापन


नगर निगम के मेयर ने विजय गोयल के साथ मिलकर सिद्धांत गोयल के मालिकाना हक वाली बिल्डिंग को पार्किंग चार्ज से बचाया। वहीं, विजय गोयल ने इस मामले में जानकारी भी छिपायी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बकौल दिलीप पांडेय, विजय गोयल ने अधिकारियों के साथ मिलकर तथाकथित हैरिटेज बिल्डिंग्स को कंवर्जन और पार्किंग चार्ज से बचाने के लिए अवैध फैसले को आगे बढ़ाया। पहले से घाटे में चल रहे एमसीडी को इससे करीब 25 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

इसकी शिकायत एसीबी में की गई। अगर जल्द ही इस पर कार्रवाई नहीं होती तो पार्टी दूसरे कानूनी तरीकों का भी इस्तेमाल करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed