{"_id":"d85edf3b7b952a457440c356974ec0f3","slug":"complain-against-noida-builders-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राधिकरण ने बंद कराया काम, बिल्डर दे रहा आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राधिकरण ने बंद कराया काम, बिल्डर दे रहा आश्वासन
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 06 Oct 2014 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट पर बनी कावेरी सोसायटी के खरीदारों को बिल्डर की तरफ से आश्वासन दिया जा रहा है कि चिंता मत करो, 10 अक्तूबर से निर्माण का काम शुरू हो जाएगा। जबकि प्राधिकरण निर्माण बंद करा चुका है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
फ्लैट खरादीर वहां जा रहे हैं और बिल्डर का प्रतिनिधि उनको गुमराह करके वापस कर देता है। याकूबपुर गांव के पास सेक्टर-86, 84 के पास कावेरी सोसायटी का निर्माण करीब एक साल से चल रहा था। इसके तीन टावर तैयार हो गए। इनमें करीब 700 फ्लैट तैयार हो रहे हैं, जिसमें 300 तो कावेरी सोसायटी के बताए जा रहे हैं और 400 बिल्डर द्वारा बेचे जा चुके हैं।
विज्ञापन
पिछले सोमवार को बिल्डर की तरफ से प्राधिकरण में कागजात पेश किए गए। बिल्डर ने दावा किया कि इसका नक्शा जिला पंचायत से पास है, जबकि प्राधिकरण ने साफ कह दिया है कि प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र में जिला पंचायत का कोई हस्तक्षेप नहीं है। नक्शा पास करना अवैध है।
विज्ञापन
वहीं, विवाद के बाद खरीदार लगातार बिल्डर से मिल रहे हैं। फ्लैट खरीदार अब्बास नकबी ने बताया कि उन्हें बिल्डर ने आश्वासन दिया है कि थोड़ा इंतजार करो, 10 अक्तूबर को काम शुरू कर दिया जाएगा। यह आश्वासन अन्य खरीदारों से भी दिया जा रहा है। प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि सोसायटी ग्रीन बेल्ट में बनी हुई है। इस तरह से फ्लैटों का निर्माण करना अवैध है।
बिल्डर को जमीन देने के लिए बाकायदा टेंडर निकाला जाता है। इसके लिए प्राधिकरण से एनओसी लेनी होती है। बिल्डर द्वारा सौंपे गए कागजातों की जांच की जा रही है। अब इस पर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा भी कई अवैध सोसायटियों को भी नोटिस भेजकर जवाब का इंतजार किया जा रहा है।