फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Competing in the race to reach 40 carores Rolls-Royce

इंग्लैंड से रेस में हिस्सा लेने पहुंची 40 करोड़ की रॉल्स रॉयस

Mon, 08 Feb 2016 12:55 AM IST
Updated Mon, 08 Feb 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
Competing in the race to reach 40 carores  Rolls-Royce

दिल्ली में आयोजित विंटेज कार रैली और ग्रेटर नोएडा के बीआईसी (बुद्धा इंटरनेशनल सर्किट) के एफ-वन ट्रैक पर रेस में हिस्सा लेने के लिए इंग्लैंड से रॉल्स रॉयस सिल्वर घोस्ट कार लाई गई है।

विज्ञापन


आयोजकों के मुताबिक इस कार की मौजूदा कीमत लगभग 5 मिलियन पाउंड या करीब 40 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। इसके मालिक रॉबर्ट गेंस कूपर हैं, जो कि इंग्लैंड के व्यापारी हैं।

विज्ञापन


विश्व की पहली सिल्वर घोस्ट को द सिल्वर डॉन भी नाम दिया गया है। इसका निर्माण 1908 में किया गया। 3 मार्च 1909 को इसका रजिस्ट्रेशन किया गया था।

एंगस परिवार ने ही इसका नाम ‘द सिल्वर डॉन’ दिया था

Competing in the race to reach 40 carores  Rolls-Royce

इसका ऑरिजनल रजिस्ट्रेशन नंबर आर-562 है। इसके सभी पार्ट्स चेसिस, इंजन, गियरबॉक्स, फ्रंट और पीछे का एक्सेल ऑरिजनल हैं। सिल्वर मिंक कलर की यह कार देखने में बेहद खूबसूरत है।


इसके कोच बिल्डर का नाम बार्कर है। पहली बार निर्माण होने के बाद इसे ऑस्ट्रेलिया के चार्ल्स एच एंगस ने खरीदा था। एंगस परिवार ने ही इसका नाम ‘द सिल्वर डॉन’ दिया था।

विंटेज कार रैली के आयोजक मदन मोहन ने बताया कि रैली में एक से एक बेशकीमती कारें हिस्सा ले रही हैं। इसमें रॉल्स रॉयस सिल्वर घोस्ट सबसे अव्वल है। उन्होंने बताया कि इसकी कीमत करीब 5 मिलियन पाउंड आंकी जा रही है। विंटेज रैली में  जर्मनी, फ्रांस और इंग्लैंड से 9 कारें  हिस्सा लेने पहुंची हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed