फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   companies chosen for smart city proposal in faridabad

स्मार्ट सिटी प्रपोजल के लिए कंपनी का चयन

Thu, 18 Feb 2016 05:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 18 Feb 2016 05:44 PM IST
विज्ञापन
companies chosen for smart city proposal in faridabad

फरीदाबाद नगर निगम ने फास्ट ट्रैक की 23 शहरों में शामिल होने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार देर रात राज्य सरकार ने नई कंसलटेंट कंपनी को नियुक्त कर दिया है।

विज्ञापन


ये वहीं कंपनी है जिसने टॉप 20 की स्मार्ट सिटी की लिस्ट में तीसरे नंबर पर रहे जयपुर का प्रपोजल तैयार किया है। नई कंपनी 22 फरवरी के बाद काम शुरू कर देगी। निगम नई कंसलटेंट कंपनी के साथ मिल कर नए तरीके से प्रपोजल बनाएंगा।
विज्ञापन


पंचकुला में बुधवार की देर रात आयोजित बैठक के दौरान स्मार्ट सिटी प्रपोजल बनाने के लिए नई कंसलटेंट कंपनी को नियुक्त करने पर चर्चा हुई। इस बैठक में तीन कंसलटेंट कंपनियां शामिल हुई थी। तीनों कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अपना प्रेजेंटेशन दिखाया और कंसलटेंट फीस के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार की ओर से जयपुर का प्रपोजल तैयार करने वाली ईएल एंड वाई कंपनी को फाइनल किया गया। नगर निगम अधीक्षण अभियंता डीआर भास्कर ने बताया कि कंपनी के साथ 27 लाख रूपये में प्रपोजल तैयार करने का समझौता  हुआ है।

जिसमें नए तरीके से प्रपोजल तैयार किया जाएगा। ज्ञात हो कि इससे पहले पुरानी कंसलटेंट कंपनी ने 8 लाख 33 हजार रुपये में स्मार्ट सिटी प्रपोजल तैयार किया था। जिसमें 1664 एकड़ जमीन को चिन्हित किया था। जो हाइवे के दोनों तरफ का एरिया कवर करता है।

इसमें सेक्टर 28, 29, 19, 16 जो ओल्ड फरीदाबाद की तरफ आते हैं। इसके अलावा हाइवे के दूसरी तरफ यानी बडख़ल विधानसभा में सेक्टर 21ए, 21डी, 21सी व 27 ए इंडस्ट्रियल एरिया को शामिल गया था। इन सभी सेक्टर के अंदर आने वाले तमाम कॉलोनियों व बाजारों का आने वाले समय में विकसित करने का प्लान तैयार किया गया था।


इसमें टूरिस्ट स्पॉट के रूप में केवल बडख़ल झील को शामिल किया गया। जबकि पैन सिटी पूरे शहर में लागू करने का प्लान था। इसके लिए कंपनी ने 1486 करोड़ रुपये का बजट तैयार किया था।

जयपुर का बेहतरीन प्रपोजल बनाया है नई कंपनी:
-निगम एसई भास्कर ने बताया कि ईएल एंड वाई कंपनी ने जयपुर का प्रपोजल बेहतरीन तरीके से तैयार किया था। इस कंपनी की खासियत ये है कि ये अपना काम विस्तार से करती है। अगर जयपुर के प्रपोजल पर नजर डाली जाए तो इसने ट्रांसपोर्ट, टूरिज्म पर ज्यादा जोर दिया है।

ट्रांसपोर्ट को उसने विस्तार से बताया कि इसमें पब्लिक बाइक शेयरिंग का इस्तेमाल करेंगे जिससे प्रदूषण कम होगा। कंपनी ने रेट्रोफिटिंग में 706 एकड़ की जगह को चिन्हित किया और इसमें 1667 करोड़ रुपये की लागत से स्मार्ट बनाने का प्रावधान रखा।


जिसमें उसने एरिया बेसड डिवेलपमेंट पर 1222 करोड़ रूपये, पैन सिटी वन के लिए 104 और पैन सिटी टू सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए 304 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा है। उन्होंने बताया कि नई कंपनी आगामी 22 फरवरी से काम करना शुरू कर देगी। निगम भी नए प्रपोजल बनाने के लिए तैयार है। उम्मीद है कि फास्ट ट्रैक के  23 शहरों की सूची में फरीदाबाद जरूर शामिल होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed