फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Community centres in Delhi became more expensive

समुदाय भवनों की बुकिंग हुई और महंगी

Fri, 11 Jul 2014 11:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 11 Jul 2014 11:55 AM IST
विज्ञापन
Community centres in Delhi became more expensive

केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद पूर्वी दिल्ली नगर निगम की कमान संभाल रहे पार्षदों ने एक पखवाड़े में दूसरी बार स्थानीय लोगों को महंगाई का झटका दिया।

विज्ञापन


उन्होंने बृहस्पतिवार को समुदाय भवन की बुकिंग राशि में साढ़े 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी वाले प्रस्ताव पर स्थायी समिति की बैठक में मोहर लगा दी। कांग्रेस के पार्षदों ने इसका कड़ा विरोध किया। करीब 15 दिन पहले तीनों नगर निगम में टोल टैक्स की दरों में 36 प्रतिशत बढ़ोतरी की गई थी।
विज्ञापन


बैठक में आयुक्त एस कुमारस्वामी ने कहा कि निगम को समुदाय भवन की बुकिंग से होने वाली आय का सर्विस टैक्स देना पड़ रहा है, जबकि अभी तक बुकिंग राशि में सर्विस टैक्स लेने का प्रावधान नहीं है। इस वजह से निगम के ऊपर भारी राजस्व भार पड़ रहा है, लिहाजा समुदाय भवन की बुकिंग कराने वाले लोगों से भी सर्विस टैक्स लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थायी समिति अध्यक्ष बीबी त्यागी ने आयुक्त के प्रस्ताव को हरी झंडी देने में देरी नहीं की। इस दौरान विपक्ष की नेता वरियाम कौर व कांग्रेस पार्षद सविता शर्मा ने प्रस्ताव का विरोध किया। उन्होंने चुटकी लेते कहा कि भाजपा ऐसे अच्छे दिन लाने वाली थी तो उसे चुनाव में इसका खुलासा करना चाहिए था।

आयुक्त का प्रस्ताव स्वीकार होने पर लोगों को ए श्रेणी के समुदाय भवन की बुकिंग कराने पर 1875 रुपये, बी श्रेणी में 938 रुपये, सी श्रेणी में 563 रुपये, डी श्रेणी में 281 रुपये और ई श्रेणी में 94 रुपये अधिक देने पड़ेंगे।

कांग्रेस के पार्षदों ने टोल टैक्स की दरों में 36 प्रतिशत बढ़ोतरी करने पर भी विरोध जताया। उन्होंने आरोप लगाया कि टोल टैक्स की वसूली के ठेके की अवधि बढ़ाने में भाजपा पार्षदों ने करोड़ों रुपये का घोटाला किया है। इस दौरान दोनों पार्टियों के पार्षदों में काफी देर तक नोकझोंक हुई।


कांग्रेस के पार्षदों ने भाजपा सांसदों के दौरों का विरोध किया। साथ ही कहा कि भाजपा सांसद निगम की छवि को धूमिल करने वाले बयान दे रहे हैं, जबकि पिछले सात साल से नगर निगम में भाजपा का शासन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed