फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   communal video viral in whatsapp, riots condition in delhi

क्या इस वीडियो के पीछे है दंगे की साजिश?

Fri, 30 May 2014 10:21 AM IST
Updated Fri, 30 May 2014 10:21 AM IST
विज्ञापन
communal video viral in whatsapp, riots condition in delhi

दिल्ली दक्षिण जिले के आया नगर इलाके में बीते कुछ दिनों से वाट्सएप पर शेयर की जा रही वीडियो क्लिप तनाव का कारण बनती जा रही है।

विज्ञापन


वीडियो क्लिप फेसबुक पर भी शेयर की जा रही है। इस वीडियो क्लिपिंग को लेकर दो समुदाय के युवक आमने-सामने आ गए हैं।

मामला पुलिस व पंचायत के पास पहुंचा तो पुलिस के आला अधिकारी भी अलर्ट हो गए हैं। फतेहपुरबेरी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

युवतियों के बारे में अश्लील बातें

communal video viral in whatsapp, riots condition in delhi

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार कुछ युवकों ने दूसरे समुदाय की युवतियों की ऑडियो व वीडियो तैयार की है।

इस वीडियो में युवक दूसरे समुदाय की युवतियों के बारे में अश्लील बातें कर रहे हैं। वाट्सएप पर इस वीडियो क्लिप को नत्थुपरा, घिटोरनी और आया नगर गांव में शेयर किया जा रहा है।

दूसरे समुदाय के लोगों को इस बात का पता लगा तो माहौल गरमा गया। माहौल को गरमाता देख पंचायत ने स्वत: संज्ञान लिया है। पंचायत ने आरोपी लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए इसकी शिकायत फतेहपुरबेरी थाने में की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed