फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Communal riots again in atali

फिर सांप्रदायिक आग में झुलसा अटाली, बरसे पत्थर

Thu, 02 Jul 2015 09:25 PM IST
Updated Thu, 02 Jul 2015 09:25 PM IST
विज्ञापन
Communal riots  again in atali

कीर्तन करने आईं कुछ महिलाओं पर पथराव से गांव अटाली में दोबारा तनाव पैदा हो गया है। पथराव में कई महिलाएं घायल हुई हैं।

विज्ञापन


तनाव बढ़ता देख एचएसओ ने अल्पसंख्यकों को अपनी गाड़ी में थाना छांयसा पहुंचाया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मामला शांत हो पाया। बाद में दोनों पक्ष मामला दर्ज कराने थाने पहुंचे।

गांव में अल्पसंख्यकों के धार्मिक स्थल के पास बहुसंख्यकों का भी धार्मिक स्थल है। जहां पुरुषोत्तम मास होने के कारण बहुसंख्यक महिलाएं रोजाना पूजापाठ कर रही हैं।

विज्ञापन

महिलाएं हुईं जख्मी

Communal riots  again in atali

बुधवार दोपहर पूजा करने पहुंचीं महिलाओं पर अचानक पथराव शुरू हो गया। इसमें दो महिलाएं जख्मी हो गईं। पथराव की सूचना पूरे गांव में आग की तरह फैल गई।

इसके बाद दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया। इसमें कई महिलाओं को चोट लगने की खबर है। एक महिला पुलिसकर्मी के घायल होने की भी सूचना है।

एक धार्मिक स्थल निर्माण को लेकर गांव के दो समुदाय के बीच पिछले डेढ़ माह से विवाद के कारण तनाव चल रहा है। 25 मई को स्थल निर्माण को लेकर गांव में बवाल हो गया था।

तनाव देख नमाजियों को बिठाया गाड़ी में

Communal riots  again in atali

पत्थरबाजी के बाद घायलों को बल्लभगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तनाव बढ़ता देख एसएचओ ने नमाज पढ़ रहे अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को अपनी गाड़ी में बिठाकर थाना छांयसा पहुंचाया।

पथराव से नाराज बहुसंख्यक समुदाय के लोगों ने विवादित धार्मिक स्थल और घरों पर भी पथराव किया। उत्तेजित भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज भी किया।

शाम को पुलिस आयुक्त सुभाष यादव, एसडीएम डॉ. प्रियंका सोनी और डीसीपी भूपेंद्र सिंह सहित कई लोगों ने गांव का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। डीसीपी का कहना है कि पथराव जैसी कोई बात नहीं है। कुछ कारणों से तनाव हुआ था। अब स्थिति सामान्य है। वह खुद मौके पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed