{"_id":"f6ce00ffbcd8f5f3e22b852e76e60388","slug":"communal-clash-in-trilokpuri-hindi-news-bm","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिलोकपुरी बवाल: कब हटेगा कर्फ्यू?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रिलोकपुरी बवाल: कब हटेगा कर्फ्यू?
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 05 Nov 2014 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के त्रिलोकपुरी में शांतिपूर्वक मोहर्रम मनाने के बाद अब इलाके से कर्फ्यू हटाना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है। दिल्ली पुलिस आयुक्त की निगरानी में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पूरे हालात पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि मौजूदा स्थिति को देखकर तय किया जाएगा कि इलाके में कर्फ्यू जारी रखा जाए या नहीं। हालांकि, पुलिस अभी कुछ और दिन धारा 144 लगाने पक्ष में है।
विज्ञापन
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पुलिस एकदम इलाके से सारी फोर्स नहीं हटाएगी। हालात को देखते हुए धीरे-धीरे संख्या कम की जाएगी। हालात सामान्य रहे तो बुधवार या बृहस्पतिवार को कर्फ्यू हटेगा।
विज्ञापन
वहीं, दंगे के आरोप में पुलिस ने अब तक करीब 69 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। कुछ अन्यों की पुलिस को तलाश है। इन फरार लोगों में वह लोग भी शामिल है जो लोग बलवा कराने में शामिल रहे। पुलिस को आशंका है कि यह लोग दुबारा कुछ गड़बड़ी फैला सकते हैं। स्पेशल ब्रांच भी इलाके पर नजर रखे हुए है।