फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   commotion on rape victim refuses treatment

रेप पीड़िता के इलाज से इंकार पर मचा बवाल

Thu, 28 May 2015 06:23 PM IST
Updated Thu, 28 May 2015 06:23 PM IST
विज्ञापन
commotion on rape victim refuses treatment

गुड़गांव की नौ वर्षीय दुष्कर्म पीड़ित एक मासूम को इलाज में न देने के आरोप को सफदरजंग अस्पताल ने खारिज किया है। इस मामले में सफदरजंग प्रशासन ने एक विस्तृत रिपोर्ट भारत सरकार के स्वास्थ्य महानिदेशक को सौंप दी है।

विज्ञापन


इस मामले में दिल्ली सरकार ने भी अस्पताल से रिपोर्ट मांगी है। सफदरजंग अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजपाल ने बताया कि सोमवार शाम करीब नौ बजे गुड़गांव सिविल अस्पताल से रेफर होकर एक बच्ची अस्पताल आई थी।

विज्ञापन


चिकित्सीय जांच-पड़ताल में बच्ची के साथ यौन अपराध की बात सामने आई थी। तब डॉक्टरों ने कहा कि इस मामले में मेडिको लीगल केस बनेगा।

कहा दिल्ली सरकार को नहीं देंगे रिपोर्ट

commotion on rape victim refuses treatment

इस पर बच्ची के परिजनों ने मना किया और कहा कि घर के पास ही इलाज करा लेंगे। इसके बाद परिजन स्वयं लामा (अपनी इच्छा) से अस्पताल से चले गए।

इस मामले में एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर भारत सरकार के स्वास्थ्य महानिदेशक को भेज दी गई है। वहीं, दिल्ली सरकार को भारत सरकार के अस्पताल को नोटिस देने का अधिकार नहीं है।

दिल्ली सरकार के किसी भी नोटिस का जवाब देने के लिए अस्पताल प्रशासन बाध्य नहीं है। उधर, सूत्रों का कहना है कि इस पूरे मामले में दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से सफरदजंग अस्पताल को नोटिस भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed