हौम्योपैथी विभाग में हंगामा, कहासुनी के बाद मारपीट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल के होम्योपैथी विभाग में कहासुनी के बाद हंगामा हो गया। चीफ फार्मासिस्ट का आरोप है कि प्राधिकरण की ओर से नियुक्ति कंपनी के कर्मचारी ने उनकी पिटाई की।
वहीं कर्मचारी आरोप गलत बता रहा है। फार्मासिस्ट ने थाना सेक्टर-20 में शिकायत दी है। मामला सोमवार दोपहर का है। होम्योपैथी विभाग के चीफ फार्मासिस्ट वीएन प्रसाद ने बताया कि दोपहर में करीब 12:30 बजे कर्मचारी अरविंद सोलंकी का बेटा दवा लेने आया।
अरविंद पैरामेडिकल स्टाफ को वेतन बांटने का काम करता है। बच्चे के पास पर्चा नहीं था। वह बिना लाइन के ही दवा लेना चाहता था। भीड़ के कारण उसे कुछ देर इंतजार करने के लिए कहा गया।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
इस पर उसने बुरा भला कहा। इलाज के लिए उसकी मां भी आई थी, जिन्हें उनके बेटे के दुर्व्यवहार के बारे में बताया गया। उनका आरोप है कि करीब 2: 30 बजे लड़के के पिता अरविंद कुमार सोलंकी आए और पिटाई शुरू कर दी।
चश्मा तोड़ दिया और पंजीकरण का रजिस्टर फाड़ दिया। यहीं नहीं दवा की कई शीशियां भी तोड़ दीं। जान से मारने की धमकी दी। मामले की जानकारी जिला होम्योपैथी अधिकारी डॉ. वीके श्रीवास्तव और सीएमएस डॉ. नागेंद्र मोहन माथुर को देने के बाद पुलिस में शिकायत दी है।
थाना सेक्टर-20 प्रभारी अमरनाथ यादव का कहना है कि फार्मासिस्ट की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।