{"_id":"0ae9acf8df0a6f54bcd606fb8f0689a5","slug":"commonwealth-games-in-scottland","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर सिटी के बॉक्सर स्कॉटलैंड में दिखाएंगे पंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर सिटी के बॉक्सर स्कॉटलैंड में दिखाएंगे पंच
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 22 Jul 2014 08:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में 23 जुलाई में शुरू हो रहे राष्ट्रमंडल खेलों में साइबर सिटी के खिलाड़ी अपना जौहर दिखाएंगे।
विज्ञापन
शॉटपुट में ओम प्रकाश और बॉक्सिंग में सुमित सांगवान व प्रवीण कुमार अपना पंच का हरियाणवीं तेवर दिखाएंगे। साइबर सिटी के खेल प्रेमियों को इन खिलाड़ियों से काफी उम्मीद है कि वो राष्ट्रमंडल खेल में देश को स्वर्ण पदक दिलाएंगे।
बता दें कि भारत की ओर से आठ खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। जिनमें दो साइबर सिटी के हैं।
बॉक्सर सुमित सांगवान का चयन बॉक्सिंग के 81 किलोभार वर्ग और दिनेश कुमार का चयन 91 किलो से अधिक भार वर्ग में हुआ है। दिल्ली में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल में इन दोनों वर्ग में एक-एक पदक भारत ने झटके थे।
विज्ञापन
इसी दोनों वर्ग में इन खिलाड़ियों के चयन से उम्मीदें बढ़ गई है। लेकिन, बॉक्सिंग के जानकारों की मानें तो सुमित सांगवान के हाथ में प्रैक्टिस के दौरान चोट लगी थी। जिसके बाद मुंबई में ऑपरेशन हुआ है। सुमित के कोच पूर्व ओलंपियन राजकुमार सांगवान ने उम्मीद जताई है कि सुमित स्वर्ण पदक जीतेगा।
विज्ञापन
बॉक्सर दिनेश कुमार 91 से अधिक किलो भार में दम दिखाने के लिए प्रैक्टिस में जुटे हैं। पूर्व ओलंपियन राजकुमार सांगवान का कहना है कि दिल्ली की राष्ट्रमंडल खेल और स्कॉटलैंड के राष्ट्रमंडल खेल बहुत अलग है। भारतीय खिलाड़ियों के लिए यह होम ग्राउंड था। भारतीय मुक्केबाजों को स्कॉटलैंड, इंग्लैंड के खिलाड़ियों से कड़ा मुकाबला होगा।
सुमित के पिता सुरेंद्र सांगवान का कहना है चोट की वजह से थोड़ा परेशान है। बेहतरीन खेल की उम्मीद कर सकते हैं, बाकी डॉक्टरों की सलाह पर निर्भर करेगा। शॉटपुटर ओम प्रकाश की पत्नी विनिता का कहना है कि ग्लास्को पहुंच चुके है और बेहतरीन खेल की उम्मीद है।