{"_id":"58b92fb04f1c1b9e64830c08","slug":"common-mobility-card-to-start-in-dtc-buses-it-may-start-from-new-financial-year","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो कार्ड से डीटीसी बस में सफर का रास्ता साफ, 1 अप्रैल से हो सकता है शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो कार्ड से डीटीसी बस में सफर का रास्ता साफ, 1 अप्रैल से हो सकता है शुरु
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 03 Mar 2017 02:27 PM IST
विज्ञापन
कॉमन मोबिलिटी कार्ड
- फोटो : अमर उजाला
मेट्रो कार्ड से डीटीसी बस में सफर करने का रास्ता अब साफ हो गया है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने डीएमआरसी और दिल्ली नगर निगम के बीच वित्तीय लेन-देन को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
क्योंकि दो स्वायत्त संस्थाओं के बीच वित्तीय लेन-देन के लिए आरबीआई की मंजूरी लेना अनिवार्य है। डीएमआरसी और डीटीसी के बीच पहले से ही इस कार्ड से वित्तीय लेन-देन को लेकर ट्रायल हो चुका है। दोनों जल्द ही इस व्यवस्था को लागू करने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
अब दिल्ली की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था मेट्रो और बस में एक कॉमन कार्ड का प्रयोग होगा। फिलहाल मेट्रो के कार्ड को डीटीसी अपने यहां भी एक्सेस देगी। आने वाले समय में मेट्रो की तरह डीटीसी भी अपना कार्ड लाएगी, जिससे बस के साथ मेट्रो में भी सफर किया जा सकेगा। वर्तमान में करीब 20 लाख यात्री रोजाना मेट्रो से यात्रा करने के लिए स्मार्ट कार्ड का प्रयोग करते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
नए वित्तीय वर्ष से कॉमन मोबिलिटी कार्ड की सुविधा मिलने की है उम्मीद
मेट्रो और बस दोनों में एक ही कार्ड के इस्तेमाल को जल्द से जल्द लागू किया जाएगा। इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए मेट्रो ने 1 अप्रैल से मेट्रो स्मार्ट कार्ड का पैसा रिफंड नहीं करने का फैसला लिया है।
उम्मीद की जा रही है कि नए वित्तीय वर्ष से कॉमन मोबिलिटी कार्ड की सुविधा मिलने लगेगी। इससे लाखों यात्रियों को फायदा मिलेगा। बसों में कार्ड रीडर इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीन (ईटीएम) पहले ही लगा दिए गए हैं।
फैक्ट फाइल:
213 किलोमीटर ऑपरेशनल है मेट्रो।
30 लाख लोग औसतन रोजाना मेट्रो में सफर करते हैं।
20 लाख यात्री रोजाना मेट्रो कार्ड का प्रयोग करते हैं।
3817 ऑपरेशन बसें हैं डीटीसी में।
35 लाख से ज्यादा यात्री रोजाना बस में सफर करते हैं।
08 हजार से ज्यादा ईटीएम मशीनें बसों में लगाई गईं।