फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   committees were overwhelmed to receive Amar Ujala Durga Puja award

अमर उजाला दुर्गा पूजा अवार्ड पाकर कमेटियां हुईं अभिभूत

Wed, 12 Oct 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 12 Oct 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
 committees were overwhelmed to receive Amar Ujala Durga Puja award
अमर उजाला दुर्गा पूजा अवार्ड - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला दुर्गा पूजा अवार्ड 2016 पाकर शहर की दुर्गा पूजा कमेटियां अभिभूत हो गईं। इन सभी ने इसके लिए अमर उजाला को धन्यवाद किया। कहा कि धर्म, कला और संस्कृति के उत्थान के लिए अमर उजाला का यह प्रयास सराहनीय है। 

विज्ञापन


आयोजकों ने माना कि इस अवार्ड से उनका मनोबल और उत्साह आगे और बेहतर करने के लिए बढ़ा है। पंडाल, प्रतिमा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बेहतर प्रदर्शन करने वाली दुर्गा पूजा कमेटियों को अवार्ड बतौर मुख्य अतिथि डीसीपी हेडक्वार्टर अशोक बख्शी व उनकी धर्म पत्नी और उद्यमी डीएन त्रिपाठी ने दिया।
विज्ञापन


सुशांत लोक दुर्गा पूजा कमेटी द्वारा सुशांत लोक सी-ब्लॉक में आयोजित दुर्गा पूजा कमेटी को सर्वश्रेष्ठ पंडाल का अवार्ड दिया गया। यूं तो हर दुर्गा पूजा कमेटी का पंडाल काफी सुंदर और आकर्षक रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर यहां का पंडाल पूरी तरह से ईको-फ्रैंडली रहा। यहां किसी भी प्रकार से प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं किया गया था। यह पूरी तरह से बांस और जूट से बनाया गया था। यहां आने वालों को पर्यावरण के प्रति भी जागरूक किया गया। कमेटी के अध्यक्ष आलोक राय ने कहा कि अमर उजाला अवार्ड ने आयोजकों का उत्साह दोगुना कर दिया है।

सहस्राब्दी दुर्गापूजा कमेटी द्वारा सेक्टर-31 के सामुदायिक भवन में भव्य दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया। यहां की माता की प्रतिमा को सर्वश्रेष्ठ पाया गया। नागालैंड थीम पर तैयार कराई गई माता की यह प्रतिमा आयोजन के दौरान सबके आकर्षण का केंद्र बनी रही। 

आदिवासियों के प्रति स्नेह का यहां जो भाव मिलता था वह किसी अन्य स्थान पर नहीं दिखा। यही कारण है कि नागा समाज के विभिन्न चिह्नों को भी यहां स्थान दिया गया था। 

आयोजन समिति से जुड़े अर्णव मजूमदार ने कहा कि अमर उजाला अवार्ड उनके लिए किसी टॉनिक से कम नहीं है। अगले साल और भी बेहतर करने का प्रयास किया जाएगा।

इसके लिए अवार्ड से प्रेरणा मिली है। सर्बोजनिन पूजा एंड सांस्कृतिक समिति पालम विहार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की बेहतरीन प्रस्तुति के लिए सर्वश्रेष्ठ सांस्कृतिक कार्यक्रम का अवार्ड दिया गया। 


समिति के महासचिव प्रदीप देबनाथ ने कहा कि अमर उजाला ने जो सम्मान दिया है, आयोजन समिति उसकी आभारी रहेगी। अरावली सांस्कृतिक परिषद सेक्टर-54 की माता प्रतिमा को ईको-फ्रैंडली प्रतिमा का अवार्ड दिया गया है। परिषद के सचिव आरडी बनर्जी ने अमर उजाला का आभार जताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed