{"_id":"3467c6b4f1518b1bfc2e6f7d08d32f79","slug":"commercial-site-auction-will-held-on-15-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 को होगी कमर्शियल साइट की नीलामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 को होगी कमर्शियल साइट की नीलामी
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 08 May 2014 05:17 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं आधारभूत संरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) कमर्शियल साइटों की खुली नीलामी करेगा।
विज्ञापन
यह नीलामी औद्योगिक मॉडल टाउनशिप मानेसर के आवासीय सेक्टर-1 के लिए होगी।
एचएसआईआईडीसी के प्रवक्ता ने बताया कि नीलामी की बोली 15 मई को दोपहर 12:00 बजे शुरू होगी।
यह बोली उद्योग विहार फेज-5 में आयोजित होगी। एचएसआईआईडीसी के प्रवक्ता ने बताया कि यहां कई बूथ और दुकानों की नीलामी होनी है।
जिन बूथ व दुकानों की बोली की जानी है उनमें बेसमेंट सहित चार बूथ, बेसमेंट सहित दो मंजिल व तीन मंजिल दुकानों के दो-दो स्थल शामिल हैं।
इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए www.hsiidc.org पर लॉगऑन किया जा सकता है।