{"_id":"69c6ab90864cc27f2f03f24d","slug":"commercial-lpg-supply-increased-by-70-keeping-an-eye-on-hoarding-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-129775-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: कॉमर्शियल एलपीजी सप्लाई 70 फीसदी बढ़ी, जमाखोरी पर नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: कॉमर्शियल एलपीजी सप्लाई 70 फीसदी बढ़ी, जमाखोरी पर नजर
विज्ञापन
होटल-रेस्टोरेंट और उद्योगों को राहत, रोजाना 6300 सिलिंडरों की आपूर्ति
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली में कॉमर्शियल एलपीजी की सप्लाई बढ़ाकर 70 फीसदी कर दी गई है। खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि अब बाजार में कोई कमी नहीं है और हालात पूरी तरह नियंत्रण में है।
केंद्र सरकार के निर्देशों के बाद दिल्ली सरकार ने ये फैसला लिया है। खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि पहले लागू 50 फीसदी सप्लाई में 20 फीसदी और बढ़ोतरी की गई है, जिससे अब कुल आपूर्ति 70 फीसदी तक पहुंच गई है। अब दिल्ली में रोजाना करीब 6300 कॉमर्शियल सिलिंडरों की सप्लाई हो रही है, जबकि सामान्य खपत 9000 सिलिंडर के आसपास रहती है। सरकार ने होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, फूड प्रोसेसिंग और डेयरी सेक्टर को प्राथमिकता देते हुए 3375 सिलिंडर प्रतिदिन आवंटित किए हैं। वहीं, श्रम आधारित उद्योगों जैसे स्टील, ऑटोमोबाइल, टेक्सटाइल, केमिकल और प्लास्टिक सेक्टर के लिए 1800 सिलिंडर तय किए गए हैं। जरूरी सेवाओं अस्पताल, शिक्षा और परिवहन को 225 सिलिंडर प्रतिदिन मिल रहे हैं।