फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Commercial gas cylinders now costlier by Rs 195.50, increasing burden on traders

Delhi NCR News: कॉमर्शियल गैस सिलिंडर अब 195.50 रुपये महंगा, कारोबारियों पर बढ़ा बोझ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
-एलपीजी दरों में उछाल, उद्योग और होटल व्यवसाय प्रभावित
विज्ञापन

-कॉमर्शियल सिलिंडर की कीमत 2,078.50 रुपये पहुंची, बाजार में चिंता
सचिन कुमार
नई दिल्ली।
राजधानी में पहले से ही कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की कमी और बढ़ती लागत से जूझ रहे कारोबारियों को अब महंगाई का एक और झटका लगा है। 1 अप्रैल से कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलिंडर के दामों में 195.50 रुपये की बढ़ोतरी लागू कर दी गई है। नई दरें लागू होने के बाद दिल्ली में 19 किलोग्राम के कॉमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमत अब 2,078.50 रुपये हो गई है।
बवाना, नरेला, ओखला, वजीरपुर, झिलमिल, नारायणा और मायापुरी समेत कई औद्योगिक क्षेत्रों में इस बढ़ोतरी का असर देखने को मिल रहा है। इन क्षेत्रों में बड़ी संख्या में छोटे और मध्यम स्तर के उद्योग संचालित होते हैं, जहां कॉमर्शियल गैस का इस्तेमाल रोजाना उत्पादन और अन्य कार्यों के लिए किया जाता है। गैस की कीमतों में अचानक आई इस बढ़ोतरी ने इन इकाइयों के संचालन खर्च को सीधे प्रभावित किया है। सरकारी तेल कंपनियों ने इससे पहले 01 मार्च को 19 किलोग्राम के सिलिंडर पर 114.5 रुपये की वृद्धि की थी।
विज्ञापन

औद्योगिक इकाइयों पर बढ़ा दबाव : ओखला औद्योगिक क्षेत्र में पैकेजिंग यूनिट चलाने वाले उद्यमी राकेश ने बताया कि गैस की कीमतों में लगातार वृद्धि से उत्पादन लागत तेजी से बढ़ रही है। नारायणा औद्योगिक क्षेत्र में फूड प्रोसेसिंग का काम करने वाले कारोबारी बबलू ने भी इसी तरह की चिंता जताई। वहीं बवाना में प्लास्टिक मोल्डिंग का काम करने वाले व्यापारी मुकेश ने बताया कि गैस की कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण बजट बनाना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

होटल और रेस्तरां कारोबार पर असर
कॉमर्शियल गैस का सबसे अधिक इस्तेमाल होटल, रेस्तरां और ढाबों में होता है। ऐसे में इस क्षेत्र पर इसका सीधा असर पड़ना तय है। करोल बाग के एक निजी रेस्तरां के संचालक करण ने बताया कि गैस की कीमत बढ़ने से खाने की लागत बढ़ जाएगी, जिसका असर ग्राहकों पर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article