दिल्ली: कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 91.50 रुपये की कटौती, अब चुकाने होंगे 1907 रुपये
तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कटौती की है। दिल्ली में आज से 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1907 रुपये होगी।
विस्तार
राष्ट्रीय तेल विपणन कंपनियों ने 1 फरवरी से 19 किलोग्राम के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 91.50 रुपये की कटौती की है। दिल्ली में आज से 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1907 रुपये होगी।
इससे पहले नए साल के मौके पर सरकार ने एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 102.50 रुपये की राहत दी थी। ये कटौती भी 19 किलोग्राम वाले एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में की गई थी। इससे पहले 19 किलोग्राम वाले गैस सिलिंडर में 1 दिसंबर 2021 को 100 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। जिसके बाद ये कीमत दिल्ली में 2101 रुपये हो गई थी। कमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमत में इससे पहले भी 1 नवंबर को 266 रुपये बढ़ाते हुए 2000.50 रुपये कर दी गई थी।
घरेलू एलपीजी सिलेंडर में कोई बदलाव नहीं
- भले ही कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में कमी हुई है, लेकिन 14 किलोग्राम वाले गैस घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसकी कीमत में हर महीने की पहली तारीख को बदलाव किया जाता है। वहीं तेल कंपनियां जरूरत पड़ने पर महीने के बीच में भी कीमत में बदलाव करती हैं।