फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   commando training to fight terrorism in gurgaon

ये कमांडो देंगे आतंकवाद के खिलाफ जंग में सहयोग

Wed, 02 Dec 2015 08:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 02 Dec 2015 08:41 AM IST
विज्ञापन
commando training to fight terrorism in gurgaon

देश को किसी भी प्रकार के आतंकी हमले से महफूज रखने के लिए देश के नौ राज्यों के कमांडो के साथ नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) ने संयुक्त अभ्यास किया।

विज्ञापन


इस काउंटर टेरर एक्सरसाइज को 'अग्नि परीक्षा-2Ó नाम दिया गया था। यह दूसरा संयुक्त अभ्यास था। इसमें कुल 135 कमांडो ने हिस्सा लिया। 14 दिन चले इस अभ्यास में आंतकवाद के बदलते रूप से लडने के आधुनिक तरीकों का अभ्यास कराया गया।
विज्ञापन


यह अभ्यास मानेसर स्थित एनएसजी कैंपस में हुआ। इस दौरान राज्यों के सुरक्षा बलों को टीम वर्क पर फोकस करने की भी सलाह दी गई है।

इस संयुक्त अभ्यास को केंद्रीय गृह मंत्रालय की पहल पर आयोजन किया गया। एनएसजी ने स्टेट सिक्योरिटी एजेंसियों के कमांडो को आतंकवाद से मुकाबले के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया। 14 दिवसीय अभ्यास के दौरान उन्हें युद्ध कौशल की बारीकी से जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में नक्सलवाद जैसी घटनाओं से निपटने के लिए इन राज्यों की पुलिस को तैयार किया गया। इस ज्वाइंट एक्सरसाइज में जिन राज्यों की पुलिस को अभ्यास कराया गया उन्हें शारीरिक ही नहीं मानसिक रूप से भी मजबूत बनाने का प्रयास यहां किया गया।

आज आतंकवादी किन-किन तरीकों से देश को क्षति पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं, उसके ऐसे सभी संभावित हमलों के बारे में भी बारीकी से प्रशिक्षण दिया गया।

आतंकवाद के साथ जंग के अपने सभी अनुभवों से राज्यों की सशस्त्र पुलिस बलों को एनएसजी ने संयुक्त अभ्यास के दौरान अवगत कराया। इन्हें कई प्रकार दक्षताओं को भी विकसित करने को कहा गया।


सूचना तकनीक के तौर पर भी उन्हें और आधुनिक बनने की सलाह दी गई। अभ्यास में बताया कि गया कि किस प्रकार से उन्हें आईटी के प्रयोग को बढ़ावा देना होगा। क्योंकि आतंकवादी इन तकनीकों का बड़ी ही कुशलता के साथ प्रयोग कर रहे हैं।

ऐसे में सुरक्षा बलों को उनसे दो कदम आगे रहने की जरूरत है। भारत सरकार राज्यों की पुलिस को आंतकी चुनौती से दक्षता के साथ निपटने के लिए तैयार करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed