फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   command of sports institutions should handed over to players only

Delhi: खिलाड़ियों को ही सौंपी जाए खेल संस्थाओं की कमान, पालम 360 खाप ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर की मांग

Tue, 02 May 2023 02:19 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 02 May 2023 02:19 AM IST
सार

पालम 360 खाप के प्रधान चौ. सुरेंद्र सोलंकी ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि बच्चे कड़ी मेहनत और लगन से दुनिया में देश का नाम रोशन करने में लगे हुए हैं। लेकिन खेल संस्थाओं की कमान संभालने वाले नेता उनका शोषण कर रहे हैं

विज्ञापन
command of sports institutions should handed over to players only
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महिला पहलवानों के यौन शोषण के खिलाफ जंतर- मंतर पर खिलाड़ियों के धरने पर बैठने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस प्रकरण के मद्देनजर अब खेल संस्थाओं व प्राधिकरणों से नेताओं की छुट्टी ही नहीं, बल्कि उनकी नियुक्ति पर रोक लगाने की मांग भी उठनी शुरू हो गई है। उत्तर भारत की सबसे बड़ी पालम 360 खाप ने खेल संस्थाओं की कमान खिलाड़ियों को ही सौंपने के लिए प्रधानमंत्री का दरवाजा खटखटाया है।

विज्ञापन


जंतर- मंतर पर कई दिन से धरना दे रहे पहलवानों के साथ डटे पालम 360 खाप के प्रधान चौ. सुरेंद्र सोलंकी ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि गांव देहात और किसानों के बच्चे कड़ी मेहनत और लगन से दुनिया में देश का नाम रोशन करने में लगे हुए हैं। लेकिन खेल संस्थाओं की कमान संभालने वाले नेता उनका शोषण कर रहे हैं और वे मनमाने फैसले लेकर खिलाड़ियों का भविष्य खत्म करने में लगे हुए हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने खेल संस्थाओं को राजनीति का अड्डा बना दिया है। इस कारण देश में खेलों में सुधार नहीं हो रहा है। उनको खेलों के संबंध में कोई जानकारी भी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed