किराया वसूलने के लिए कमरे पर करता रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूरजकुंड थानाक्षेत्र निवासी एक महिला ने पुराने मकान मालिक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पीड़िता के मुताबिक वह करीब दस साल से सुनील नामक युवक के मकान में किराए पर रह रही थी। नौकरी में समस्या आने की वजह से करीब दो साल पहले से वह सुनील को समय पर किराया नहीं दे पा रही थी।
महिला का आरोप है कि इसका फायदा उठाते हुए सुनील किराया वसूलने के बहाने उसके कमरे पर आता और दुष्कर्म करता। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी देता था।
कमरा छोड़ा फिर भी बनाता रहा शिकार
महिला ने बताया कि पीछा छुड़ाने के लिए उसने तीन माह पहले आरोपी का घर छोड़ दिया था और दूसरी जगह किराए का कमरा लेकर रह रही है।
आरोप है कि 18 मार्च की शाम महिला किसी काम से बाहर निकली थी, वहां उसे सुनील मिल गया। डरा धमका कर उसे कमरे पर ले गया और वहां फिर दुष्कर्म किया।
एसएचओ सूरजकुंड ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।