न्यूयॉर्क की तरह दिखेंगी दिल्ली की क्लस्टर बसें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में दौड़ती क्लस्टर बसें न्यूयॉर्क, लंदन और पेरिस के रंग में रंगने जा रही हैं। इनपर अंतरराष्ट्रीय शहरों की बसों की तर्ज पर विज्ञापन लगाये जाने हैं।
दिल्ली में इसकी शुरुआत ऑरेंज कलर की क्लस्टर बसों से होगी, जो जल्द ही रंगीन विज्ञापनों से लैस कर दी जाएंगी। इसके लिए दिल्ली सरकार और इन बसों को चलाने वाली एजेंसी डिम्ट्स ने तैयारी पूरी कर ली है।
जल्द ही ये बसें न्यूयॉर्क, लंदन और पेरिस जैसे अन्तरराष्ट्रीय शहरों की तरह नये लुक में नजर आएंगी । विज्ञापनों को बसों पर लगाने से एक तो इनका लुक बेहतर होगा साथ ही इससे दिल्ली सरकार को मिलने वाली आय में भी बढ़ोत्तरी होगी।
डीटीसी ने भी शुरु की एड लगाने की तैयारी
बसों को चलाने वाली एजेंसी डिम्ट्स के मुताबिक बसों के अंदरुनी हिस्सों पर भी विज्ञापन जाएंगे। एजेंसी ने इसके लिए टेंडर भी जारी कर दिया है। इन क्लस्टर बसों के अलावा डीटीसी भी अपनी बसों पर ऐड लगाने पर काम शुरु कर दिया है।
जिसके लिए विज्ञापन स्पेस बेचने की प्रक्रिया भी शुरु कर दी गयी है। दिल्ली परिवहन के अधिकारी के मुताबिक सिर्फ उन पब्लिक सर्विस वीइकल्स को ही एड लगाने की इजाजत मिलेगी जिनमें जीपीएस सिस्टम काम कर रहा होगा। दिल्ली में कुल 1200 क्लस्टर बसें हैं जिनकी लेफ्ट और बैक पर ये विज्ञापन लगाये जाने हैं।