फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Color began to paint in patriotic Cyber City malls and schools.

देशभक्ति के रंग में रंगने लगे साइबर सिटी के मॉल्स और स्कूल

Mon, 10 Aug 2015 07:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 10 Aug 2015 07:55 PM IST
विज्ञापन
Color began to paint in patriotic Cyber City malls and schools.

स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर साइबर सिटी में तैयारियां जोरों पर हैं। मॉल्स से लेकर स्कूल तक देशभक्ति के रंग में रंगने लगे हैं।

विज्ञापन


लोगों के मोबाइल कॉलर ट्यून व रिंग टोन भी देशभक्ति के गाने सुनाई देने लगे हैं। वहीं स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रमों के आयोजन का सिलसिला शुरू हो गया है।

गुड़गांव के जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में किया जाएगा। इसके लिए जिला शिक्षा विभाग तैयारियां कर रहा है।
विज्ञापन


15 अगस्त को रंगारंग और देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए सैकड़ों विद्यार्थी तैयारी कर रहे हैं। युवाओं ने अपने मोबाइल की कॉलर ट्यून को भी बदलना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हर जगह गूंज रही तिरंगे की थीम

Color began to paint in patriotic Cyber City malls and schools.

अब मोबाइल पर वंदे मातरम समेत देशभक्ति की कई धुन सुनाई देने लगी हैं। मॉल्स को तिरंगे की थीम पर सजाया जा रहा है। एमजीएफ मेट्रोपॉलिटन मॉल, सहारा मॉल, सेंट्रल मॉल और एंबियंस मॉल में देश भक्ति संगीत भी सुनाई देने लगे हैं।

सोमवार को सेक्टर-40 स्थित रेयान इंटरनेशनल स्कूल में भारत छोड़ो आंदोलन दिवस के उपलक्ष्य में विशेष समारोह का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत प्रार्थना से की गई।

बच्चों के बीच टॉक शो का आयोजन किया गया। स्कूल की मुख्य प्रशासक प्रिया शर्मा ने बताया कि कैसे लोगों ने देश की आजादी के लिए बलिदान दिया, बच्चों को यह जानकारी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed