फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Colonies will simplify e-rickshaw ride

कालोनियों के सफर को आसान करेंगी ई-रिक्शा

Wed, 21 Jan 2015 09:08 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 21 Jan 2015 09:08 PM IST
विज्ञापन
Colonies will simplify e-rickshaw ride

महानगर में 270 ई-रिक्शा कालोनियों के सफर को आसान बनाएंगी। सपा सरकार की योजना के मुताबिक मैनुअल रिक्शा चालकों को दी जाने वाली ई-रिक्शा को कालोनियों में चलाया जाएगा।

विज्ञापन


प्रदेश स्तर पर ई-रिक्शा की खरीद के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू होने के बाद जल्द ही शासन से इनके संचालन के लिए गाइड लाइन जारी होने वाली है।

डूडा ने ई-रिक्शा के पात्र लोगों की सूची शासन को भेज दी है। डूडा के परियोजना अधिकारी इंद्रसेन सिंह ने बताया कि मार्च 2013 तक नगर निगम में पंजीकृत रिक्शा चालकों को ई-रिक्शा के लिए पात्र माना गया है।
विज्ञापन


गाजियाबाद में 270 रिक्शा चालक पात्रता के दायरे में हैं। मोदीनगर में 48, लोनी में 75 और मुरादनगर में 14 लोगों को ई-रिक्शा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि ई-रिक्शा मुख्य मार्गों की बजाय कालोनियों में संचालित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवहन विभाग और जिला प्रशासन इनके रूट तय करेगा। जल्द ही इसके लिए गाइड लाइन जारी होने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि अप्रैल 2015 तक इनका वितरण शुरू हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed