{"_id":"2679f2a3de9bd32faa7204947a7e0593","slug":"collision-with-auto-rikshaw-child-girl-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो रिक्शे ने बच्ची को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो रिक्शे ने बच्ची को कुचला, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 09 Mar 2014 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के नरेला इलाके में रविवार शाम चैंपियन ऑटो के चपेट में आने से आठ साल की बच्ची की मौत हो गई। हादसे के बाद लोगों ने आरोपी ड्राइवर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार मोहम्मद उमर, पत्नी शहनवाज बेगम और सात बच्चों के साथ पुनर्वास कॉलोनी में रहता है।
विज्ञापन
पढ़ें: हीरो होंडा चौक के पास दुर्घटना, दो की मौत
विज्ञापन
रविवार शाम उसकी आठ साल की बच्ची शमा परवीन घर के बाहर खेल रही थी। तभी एक चैपिंयन ऑटो बच्ची के घर के सामने से तेज रफ्तार से निकला। बच्ची खेलते-खेलते उसके चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गई। पुलिस ने बच्ची को अस्पताल पहुंचाया।
जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लोगों ने मौके से मौके से ही ऑटो चालक मोहन को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच कर रही है।