फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   collision tempo of the school rtv, 10 children injured

टेंपो की टक्कर से स्कूली गाड़ी पलटी

Thu, 04 Feb 2016 06:51 PM IST
Updated Thu, 04 Feb 2016 06:51 PM IST
विज्ञापन
collision tempo of the school rtv, 10 children injured

बाहरी दिल्ली के नरेला में बुधवार सुबह टेंपो ने स्कूल की आरटीवी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से आरटीवी पलट गई। बच्चों के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर राहगीर मदद के लिए भागे।

विज्ञापन


सभी 10 बच्चों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर टेंपो चालक दीपचंद (30) को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक, हादसा बुधवार सुबह करीब 7.30 बजे हरीशचंद अस्पताल चौक पर हुआ।

टक्कर इतनी तेज थी कि आरटीवी पलट गई

collision tempo of the school rtv, 10 children injured

डीएवी पब्लिक स्कूल की आरटीवी 10 बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। इस बीच टाटा-709 टेंपो ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि आरटीवी पलट गई।

आनन-फानन में बच्चों को आरटीवी से निकालकर हरीशचंद अस्पताल में ले जाया गया। गनीमत यह रही कि हादसे में किसी भी बच्चे को गंभीर चोट नहीं लगी।

सभी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस की मानें तो सभी बच्चे छठी-सातवीं कक्षा के थे। पुलिस आरोपी चालक दीपचंद से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed