फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   colleges can linked to ymca in faridabad

वाईएमसीए से जुड़ सकते हैं कई कॉलेज 

Fri, 18 Nov 2016 12:04 AM IST
मुकेश शर्मा/अमर उजाला, फरीदाबाद
मुकेश शर्मा/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 18 Nov 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
colleges can linked to ymca in faridabad

यदि सब कुछ ठीक रहा तो वाईएमसीए विज्ञान एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय से आसपास के छह जिलों के इंजीनियरिंग कॉलेज जुड़ जाएंगे। 21 नवंबर को इसी मुद्दे पर तकनीकी शिक्षा विभाग के मुख्य सचिव अनिल चौधरी के साथ छह कुलपतियों की मीटिंग होनी है।

विज्ञापन


वाईएमसीए विश्वविद्यालय को नैक द्वारा 'ए ग्रेड मिलने के बाद दावा और मजबूत हो गया है। नैक ग्रेडिंग के बाद विश्वविद्यालय ने अपना फोकस एनबीए ग्रेडिंग पर कर रखा है। जिसके लेकर तैयारियां जोरों पर हैं।
विज्ञापन


बता दें अभी तक फरीदाबाद समेत पलवल, गुड़गांव, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ जिलों के तकनीकी कॉलेजों के हजारों छात्रों को अपने काम के लिए महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) भागना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिसंबर 2007 में वाईएमसीए को विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया। लेकिन नौ साल बाद भी विश्वविद्यालय के अधीन न कोई कॉलेज है और ना ही पूरेे संसाधन। विश्वविद्यालय में अभी तक कुल 3000 विद्यार्थी विभिन्न संकायों में अध्ययन कर रहे हैं। 

'ए ग्रेड से बंधी उम्मीद
सूत्रों की मानें तो भाजपा सरकार वाईएमसीए सहित अन्य विश्वविद्यालय को कैंपस विश्वविद्यालय न बनाकर प्रदेश भर के कॉलेज बांटना चाहती है। जिसके बारे में उच्चाधिकारियों में सहमति बन गई है। पिछले दिनों वाईएमसीए को मिले 'ए ग्रेड से उम्मीद और बंध गई है।

गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, पलवल, फरीदाबाद और झज्जर जिलों के सौ से ज्यादा इंजीनियरिंग कॉलेज वाईएमसीए से जुड़ सकते हैं। इन कॉलेजों के यूनिवर्सिटी में संबंद्धित होने से जहां विश्वविद्यालय के विकास को पंख लगेंगे। वहीं छात्रों की संख्या बढ़ने से बजट राशि में बढ़ोतरी होगी। यूनिवर्सिटी अपने विकास में भी कुछ कर सकेगी।


होगा यूनिवर्सिटी का विकास
यह प्रदेश सरकार के अधीनस्थ मामला है। लेकिन, यदि ऐसा होता है तो निर्णय शिक्षा के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। लाखों विद्यार्थियों के साथ यूनिवर्सिटी का भी विकास होगा। हम इस निर्णय के क्रियान्वयन के लिए पूरी तरह तैयार हैं। -प्रो. दिनेश अग्रवाल, कुलपति, वाईएमसीए विज्ञान एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed