{"_id":"cc90e916d73f74ed473a7b2ea15d63ff","slug":"college-students-hit-the-lock-on-the-gate-sitting-on-dharna","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने जड़ा कॉलेज गेट पर ताला, धरने पर बैठे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने जड़ा कॉलेज गेट पर ताला, धरने पर बैठे
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 01 Aug 2014 01:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडी डिग्री कॉलेज परिसर के पीछे बन रही दुकानों का विरोध और तेज हो गया है। दुकानों का निर्माण कार्य बंद न होने और कॉलेज मैनेजमेंट की ओर से छात्रों के खिलाफ दी गई तहरीर से गुस्साए छात्रों ने बृहस्पतिवार को कॉलेज के गेट पर ताला जड़ दिया।
विज्ञापन
कॉलेज के मुख्य द्वार पर ताला लगाने केबाद छात्र धरने पर बैठ गए। छात्रों ने दुकानों का निर्माण कार्य बंद होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
छात्र नेता मिंटू गुर्जर ने कहा कि कॉलेज मैनेजमेंट सुविधाएं बढ़ाने की जगह दुकानें बनाकर कॉलेज में व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा दे रहा है। छात्रों की आवाज दबाने के लिए उनके खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रदीप कसाना ने कहा कि कॉलेजों में पहले से ही सुविधाओं में कमी है। गर्ल्स कॉमन रूम को तोड़कर कॉलेज मैनेजमेंट दुकानें बनवा रहा है। दिखाने के लिए कॉमन रूम को छोटा करके वहां कंप्यूटर लैब बनवाई जा रही है।
विज्ञापन
अगर जल्द दुकानों का निर्माण कार्य बंद नहीं होता है तो छात्र सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे। इस मौके पर हिमांशु शर्मा, अंशु शर्मा, सोनू नागर, बलराज भाटी, खालिद सुल्तान, प्रवीन बंसल, अनुज पहलवान, कपिल, दामिनी, पूजा, पिंकी, ज्योति, सलमान आदि मौजूद थे।