फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cold wind increased chill in Delhi temperature reached 5 degrees in many areas this year air cleanest after se

Delhi: ठंडी हवा ने बढ़ाई ठिठुरन, कई इलाकों में पांच डिग्री पहुंचा पारा; सात साल बाद सबसे साफ रही इस वर्ष वायु

Sat, 14 Dec 2024 10:18 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 14 Dec 2024 10:18 PM IST
सार

राजधानी में वायु गुणवत्ता में सुधार आया है। शनिवार यानी 14 दिसंबर, 2024 तक अच्छे से मध्यम वायु गुणवत्ता वाले दिनों में बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन
Cold wind increased chill in Delhi temperature reached 5 degrees in many areas this year air cleanest after se
सात साल बाद सबसे साफ रही इस वर्ष वायु - फोटो : freepik

विस्तार

राजधानी में लोगों को शीत लहर के साथ ठंड से मामूली राहत मिली है। हालांकि, पहाड़ों से आने वाली हवाएं सुबह व शाम को ठिठुरन बढ़ा रही हैं। शनिवार को दिन में धूप खिलने के बाद भी ठंडी हवाओं ने सर्दी का अहसास कराया। इस दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं, कई इलाकों में पांच डिग्री सेल्सियस तक पारा पहुंच गया। इससे लोगों को ठिठुरन महसूस हुई।

विज्ञापन

इस दौरान हवा में नमी का स्तर 25 फीसदी से लेकर 76 फीसदी रहा। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री दर्ज किया गया। दिनभर ठंडी हवाएं चलती रहीं। लेकिन, धूप निकलने के बाद भी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली। इससे दिन में भी ठंडक महसूस हुई। रात के समय ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेने लगे हैं। नरेला इलाके में सुबह सबसे ठंडी रही। यहां का न्यूनतम तापमान सबसे कम 4.7 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, पालम में 6.4, नजफगढ़ में 6.7, मयूर विहार में 6.8, लोधी रोड़ में 7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। हालांकि, आने वाले दिनों में तापमान में कोई बड़ी गिरावट आने का अनुमान नहीं है। इस दौरान अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सात साल बाद सबसे साफ रही इस वर्ष हवा
राजधानी में वायु गुणवत्ता में सुधार आया है। शनिवार यानी 14 दिसंबर, 2024 तक अच्छे से मध्यम वायु गुणवत्ता वाले दिनों में बढ़ोतरी हुई है। अब तक कुल 207 दिन ऐसे रहे जब लोगों ने अच्छी से मध्यम श्रेणी की हवा में सांस ली। यह 2018 के बाद से सबसे अधिक दिन हैं जब इतने दिन हवा साफ रही हो। 2018 में 158 दिन ऐसे थे, जब वायु गुणवत्ता अच्छे से मध्यम श्रेणी में थी। हालांकि, इसमें वर्ष 2020 कोरोना काल शामिल नहीं है। वहीं, इस माह में सबसे अधिक संख्या यानी 'मध्यम' एक्यूआई वाले 6 दिन दर्ज किए गए। जबकि 2022 में दो दिन व 2018, 2019, 2020 में केवल एक दिन व 2021 और 2023 में एक भी दिन दिन हवा इस श्रेणी में नहीं रही। दूसरी ओर, दिसंबर में 'खराब से गंभीर' एक्यूआई वाले दिनों की संख्या भी 2018 के बाद से इस वर्ष में सबसे कम यानी केवल 8 दिन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed