फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   cold waves continue to chill delhi ncr, fog and congestion causes hold of flights at igi airport

दिल्ली-एनसीआर में शीतलहर और कोहरे का कहर, 2 घंटे विमान सेवा रही बाधित

Tue, 25 Dec 2018 09:16 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 25 Dec 2018 09:16 AM IST
विज्ञापन
cold waves continue to chill delhi ncr, fog and congestion causes hold of flights at igi airport
प्रतीकात्मक तस्वीर

पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के चलते पूरा उत्तर भारत सर्दी की चपेट में आ गया है। हिमाचल, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, बिहार, झारखंड सहित कई राज्यों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। दिल्ली-एनसीआर में कोहरा भी काफी परेशान कर रहा है।

विज्ञापन


कोहरे के चलते ही आज सुबह से दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सभी उड़ानों पर दो घंटे तक ब्रेक लगा रहा। इसका कारण खराब दृश्यता के साथ ही कंजेशन भी था। कोहरे के कारण रेल और सड़क यातायात भी प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन


उत्तर रेलवे जोन की 600 में 80 से अधिक ट्रेनें सोमवार को प्रभावित हुईं। इनमें ज्यादातर 3 से 6 घंटे की देरी से चलीं। वहीं, कोहरे के चलते हरियाणा में हुए सड़क हादसे में आठ लोगों की जान चली गई। दिल्ली में सर्दी का आलम यह है कि यहां न्यूनतम तापमान शिमला से नीचे चला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर भारत इन दिनों शीतलहर की चपेट में है। खासकर दिल्ली-एनसीआर में पारा नित नए रिकॉर्ड बना रहा है। दिल्ली में शीत लहर का आलम यह है कि यहा न्यूनतम तापमान शिमला से भी कम है। इस सप्ताह सर्दी का प्रकोप और बढने की संभावना है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि 28 दिसंबर से दिल्ली में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री से भी कम रह सकता है। पाले व शील लहर के इस कहर से 30 दिसंबर से पहले राहत की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, यूपी व राजस्थान के लिए शीत लहर का येलो अलर्ट जारी किया है।

राजधानी में सोमवार को एक बार फिर न्यूनतम तापमान ने रिकॉर्ड बनाया। बीते सात सालों मेें 24 दिसंबर को सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से तीन डिग्री कम है। इससे पहले 24 दिसंबर को वर्ष 2011 में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

वहीं रविवार को न्यूनतम तापमान 3.7 दर्ज किया गया। इससे पहले बीते शनिवार व बृहस्पतिवार को पारा चार डिग्री सेल्सियस पहुंचा था। सोमवार को दिल्ली में जाफरपुर केन्द्र सबसे ठंडा रहा। यहां तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

सोमवार को मैदानी क्षेत्र में सबसे कम तापमान यूपी के मुज्जफरनगर में 0.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। शीत लहर व पाले के कारण दिल्ली का तापमान शिमला ही नहीं धर्मशाला से भी कम चल रहा है। शिमला में न्यूनतम तापमान 6 व 7 डिग्री सेल्सियस   चल रहा है। जबकि धर्मशाला में यह 5 व 6 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है।

पाले व शीत लहर से राहत की उम्मीद नहीं 
मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में पारे के टॉर्चर से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। 26 दिसंबर से एक बार फिर न्यूनतम तापमान में गिरावट होनी शुरू होगी। 26 व 27 दिसंबर तक तापमान 4 डिग्री बना रहेगा। जबकि उसके बाद 28 से 30 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रहेगा। विभाग ने हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, चंडीगढ़, राजस्थान, यूपी मेें शीत लहर व पाला पड़ने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed