{"_id":"5c551ce2bdec2205dc4018e8","slug":"cold-waves-chilling-delhi-ncr-and-north-india-rain-likely-to-happen-air-quality-in-poor-category","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीतलहर के प्रकोप के साथ हुई दिल्ली-एनसीआर की सुबह, प्रदूषण भी खराब स्तर पर पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीतलहर के प्रकोप के साथ हुई दिल्ली-एनसीआर की सुबह, प्रदूषण भी खराब स्तर पर पहुंचा
Sat, 02 Feb 2019 10:00 AM IST
रचना शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रचना शर्मा
Updated Sat, 02 Feb 2019 10:00 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली की सर्दी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए शीतलहर का प्रकोप लाई है। शीतलहर के कारण मौसम में ठिठुरन बढ़ गई है। वहीं अगर ऐसे मौसम में प्रदूषण की बात करें तो आज सुबह लोधी रोड इलाके में पीएम 2.5 और पीएम 10 दोनों ही खराब(पुअर) स्तर पर दर्ज हुए हैं। पीएम 2.5 234 दर्ज किया गया है और पीएम 10 230 दर्ज किया गया है। यह दोनों ही खराब वायु गुणवत्ता में आते हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार को भी सूरज की आंख मिचौली जारी थी
जनवरी के अंतिम सप्ताह में भी पांच डिग्री चल रहे न्यूनतम तापमान पर ब्रेक लग गया है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, अगले सप्ताह पश्चिमी विक्षोभ विकसित होगा, इस कारण कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है। साथ ही मौसम में कुछ बदलाव होगा।
विज्ञापन
राजधानी में बीते बुधवार से ही मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। हालांकि शाम के समय चल रही ठंडी हवा थोड़ा परेशान कर रही है। शुक्रवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहे। बीच-बीच में हल्की धूप निकलती रही। शाम होते-होते ठंडी हवा का अहसास तेज होने लगा।
विज्ञापन
विभाग के अनुसार, अब पारा थोड़ा चढ़ने लगा है। बीते 24 घंटों में कहीं-कहीं छिटपुट बारिश भी हुई। विभाग ने 4 फरवरी से 7 फरवरी के बीच बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं अगले दो से तीन दिन घना कोहरा रहने का अनुमान है। शनिवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री व न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहने की संभावना है।