फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cold morning breaks 7 years record in Delhi-NCR

दिल्ली-एनसीआर में सर्द सुबह ने तोड़ा 7 साल का रिकॉर्ड, न्यूनतम तापमान पहुंचा 4.5 डिग्री सेल्सियस

Thu, 17 Jan 2019 04:23 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 17 Jan 2019 04:23 AM IST
विज्ञापन
Cold morning breaks 7 years record in Delhi-NCR
सुबह काम पर जाती युवतियां - फोटो : अमर उजाला

उत्तर पश्चिम से आ रही सर्द हवाओं से दिल्ली-एनसीआर को राहत नहीं मिल रही है। सर्द हवाओं व आंशिक रूप से बादल छाए रहने के कारण जनवरी के मध्य तक शीत लहर का प्रकोप जारी है। बुधवार को बीते सात साल में सबसे सर्द सुबह रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान भी सामान्य से 1 डिग्री कम 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन


इस जनवरी में यह तीसरी बार है, जब न्यूनतम तापमान में इतनी गिरावट हुई है। इससे पहले 1 जनवरी 2019 को न्यूनतम तापमान 4.1 व 11 जनवरी को 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग की मानें तो उत्तर-पश्चिम से आ रही हवाएं जनवरी में दिल्ली को सामान्य से ज्यादा ठंडा बना रही हैं। विभाग ने बृहस्पतिवार को दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, यूपी व राजस्थान में शीत लहर के जारी रहने का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग की मानें तो अभी तीन से चार दिन तक ऐसे ही सर्द हवाएं परेशान करेंगी। उसके बाद मौसम गर्म होना शुरू होगा। दिन और रात का तापमान भी बढ़ना शुरू हो जाएगा। 21 और 22 जनवरी को हल्की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन


बीते सात साल में 16 जनवरी का तापमान 
वर्ष    अधिकतम    न्यूनतम 

2018    25.0    6.0 
2017    19.0    9.0 
2016    19.0    10.0 
2015    19.0    8.0 
2014    17.0    9.0 
2013    23.0    8.0 
2012    25.6    11.0

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed