फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cold breaks 16-year record in Delhi

ठंड ने तोड़ा 16 साल का रिकॉर्ड, ठिठुरन बढ़ी, अगले दो दिन राहत के आसार नहीं

Tue, 17 Dec 2019 06:18 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 17 Dec 2019 06:18 AM IST
विज्ञापन
Cold breaks 16-year record in Delhi
ठंड का लुत्फ उठाते सैलानी - फोटो : अमर उजाला

पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं से सोमवार को दिल्ली दिनभर ठिठुरती रही। 16 साल में पहली बार राजधानी में दिन का पारा सामान्य से दस डिग्री कम केवल 12.9 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले 2003 में 26 जनवरी को तापमान 10.06 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले दो दिन तक हालात ऐसे ही रहेंगे। दिल्ली के लोग ठंड से कंपकंपाएंगे। वहीं, रात का तापमान भी सामान्य से दो डिग्री नीचे जाने का अंदेशा है।

विज्ञापन


सोमवार को जम्मू-कश्मीर से हवाएं दिल्ली पहुंचीं। उत्तर पश्चिमी हवाओं ने दिल्ली के मौमस को सर्द किया। वहीं, उत्तर भारत में छाया घना कोहरा दिन चढ़ने के साथ वातावरण में निचले स्तर के बादल में तब्दील हो गया। इससे सूरज की किरणें धरती पर नहीं पहुंच सकीं। मौसम विभाग के वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव के मुताबिक, दोनों मौसमी दशाओं के मिले-जुले असर से सोमवार को अचानक ठंड बढ़ गई। दिन का तापमान सामान्य से दस डिग्री सेल्सियस नीचे जाने के बाद दिन बेहद ठंडा रहा। अगले 48 घंटे दिन का तापमान कमोबेश स्थिर रहेगा।
विज्ञापन


मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। 2003 से अब तक कभी भी दिन का तापमान सामान्य से दस डिग्री सेल्सियस नीचे नहीं गया था। इससे पहले, 2014 में यह करीब 15 डिग्री सेल्सियस था। वहीं, 2003 में यह 10.06 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। इसके अलावा, अन्य वर्षों में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री सेल्सियस नीचे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed