{"_id":"29cca81dc74098f0ea04c6fdc0f7ec04","slug":"code-of-conduct-monitoring-the-liquidity-of-those","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता : बड़ी रकम निकालने वालों की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता : बड़ी रकम निकालने वालों की निगरानी
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 02 Mar 2014 01:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आचार संहिता में जरा संभलकर काम करने की जरूरत है। लापरवाही भारी पड़ सकती है। आचार संहिता के दौरान चुनाव आयोग ने दो लाख रुपये तक लेकर चलने वालों की निगरानी शुरू कर दी है।
दो लाख या इससे ज्यादा रुपये लेकर चलने वालों को इसका पूरा ब्योरा साथ रखना होगा। आयकर विभाग ने चुनावों में कालेधन केप्रयोग को रोकने के लिए कड़ी निगरानी शुरू करने की तैयारी कर ली है।
चुनाव आचार संहिता लगने पर कई विकास कार्य रुक जाते हैं। नए विकास कार्यों की घोषणा नहीं हो पाती है, यह तो सभी जानते हैं। लेकिन रुपये लेकर चलने में भी सावधानी बरतनी होगी, शायद ही इसकी जानकारी हो।
विज्ञापन
आयकर विभाग ने चुनावों के दौरान कालेधन केप्रयोग को रोकने के लिए रणनीति तैयार कर ली है। सभी बैंकों से आयकर विभाग के सर्वर को कनेक्ट कर दिया गया है। आचार संहिता लगने पर दो लाख या इससे ज्यादा रुपये का लेन-देन करने वालों की जानकारी आयकर विभाग को मिल जाएगी।
ऐसे में किसी भी व्यक्ति से रुपयों के बारे में अफसर जानकारी कर सकते हैं। रुपयों को लेकर आ-जा रहे किसी व्यक्ति को रोेककर अफसर पूछताछ कर सकते हैं। रुपयों से संबंधित कागजात न होने पर धनराशि को जब्त किया जा सकेगा।