{"_id":"5cec8973bdec220729256ee6","slug":"code-of-conduct-is-over-kejriwa-government-now-preparation-for-assembly-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता खत्म, सरकार ने अब विधानसभा चुनावों पर टिकाईं निगाहें, केजरीवाल ने की बैठक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता खत्म, सरकार ने अब विधानसभा चुनावों पर टिकाईं निगाहें, केजरीवाल ने की बैठक
Tue, 28 May 2019 06:35 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 28 May 2019 06:35 AM IST
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदर्श चुनाव आचार संहिता खत्म होने के बाद सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सचिवालय में कैबिनेट मंत्रियों के साथ बैठक की। इस दौरान इलेक्ट्रिक बस, मोहल्ला व पॉली क्लीनिक, वाईफाई और सीसीटीवी कैमरे लगवाने से जुड़ीं बड़ी योजनाओं को तेजी से लागू करने पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों को निर्देश दिया कि बड़े व महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट पर बिना देरी किए काम शुरू किया जाए।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार के एक अधिकारी का कहना है कि दिसंबर के आखिर तक दिल्ली विधानसभा चुनाव की अधिसूचना लागू होने की उम्मीद है। इस लिहाज से दिल्ली सरकार के पास छह महीने का समय है। सरकार की कोशिश है कि इस बीच ज्यादा से ज्यादा प्रोजेक्ट का असर जमीन पर दिखने लगे। इसी कड़ी में सोमवार को दिल्ली सरकार के मंत्री मनीष सिसोदिया ने सिग्नेचर ब्रिज प्रोजेक्ट का मुआयना किया और चल रहे काम की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द प्रोजेक्ट का बचा काम पूरा किया जाए।
विज्ञापन
सिसोदिया ने की समीक्षा बैठक
मनीष सिसोदिया ने पटपड़गंज में चल रहे विकास कार्यों पर विभागों के साथ सचिवालय में समीक्षा बैठक की। इसमें पीडब्ल्यूडी, डूसुब, दिल्ली जल बोर्ड, नगर निगम, बाढ़ व सिंचाई विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। सिसोदिया ने कहा कि सभी विभाग अगले डेढ़ महीने में सभी कार्यों को पूरा करें। इसमें खासतौर से 250 सरकारी स्कूलों में मोहल्ला क्लीनिक की तर्ज पर स्कूल क्लीनिक, मयूर विभाग फेज-एक में यूजीआर, सीवर व रोड समेत नरवाना रोड के सौंदर्यीकरण के काम होने हैं।
विज्ञापन