फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Code of conduct helping in unlawful construction

हमारे मियां घर नहीं, हमें किसी का डर नहीं

Sat, 05 Apr 2014 06:31 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 05 Apr 2014 06:31 PM IST
विज्ञापन
Code of conduct helping in unlawful construction

‘हमारे मियां घर नहीं, हमें किसी का डर नहीं’। नगर निगम में इन दिनों कुछ ऐसे ही हालात बने हैं।

विज्ञापन


निगम के कुछेक अधिकारी निगमायुक्त डॉ. प्रवीण की अनुपस्थिति का जमकर लाभ उठा रहे हैं। चुनाव की आड़ में शहर के कई हिस्सों में गलत तरीकों से भवन निर्माण कार्य जोरों पर हैं। इनकी शिकायत मिलने के बाद भी संबंधित अधिकारी इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। ऐसे में उक्त अधिकारियों पर गंभीरत आरोप भी लग रहे हैं।

नगर निगम एरिया में बगैर एनओसी और नक्शा पास कराए किसी प्रकार के भवन निर्माण की अनुमति नहीं है। चूंकि सभी विभागों के कर्मचारी चुनावी ड्यूटी में व्यस्त है और आचार संहिता के कारण सभी काम-काज ठप पड़े हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बहुकोणीय संघर्ष में फंसे गुड़गांव के प्रत्याशी
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में शहर की कुछेक कॉलोनियों में रसूकदार लोगों की शह बगैर नक्शे और एनओसी के भवन निर्माण के आरोप है। लोगों ने इसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों को भी कर दी। न्यू कॉलोनी के एक व्यक्ति ने नाम न छपने की शर्त पर बताया कि उनकी कॉलोनी में कई दिनों से अवैध तरीके से भवन निर्माण का कार्य हो रहा है।

इसकी शिकायत अधिकारियों को कर दी गई, उसके बाद भी निर्माण कार्य नहीं रोका जा रहा। इस संबंध में जब निगम के एक्सईएन सुरेश कुमार यादव से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उनकी जानकारी में मामला आ गया है।


यह भी पढें: सपा या बसपा को समर्थन देगी कांग्रेस!

जेई और एसडीओ को मौके पर जाकर जांच करने को कहा गया है। कई घंटे बाद जब उनसे कार्रवाई के बारे में पूछा तो उन्होंने बड़े तल्ख लहजे में कहा कि ‘यार आप अपनी खबर छाप लो, कार्रवाई हिसाब से ही होगी’।

बता दें कि निगमायुक्त डॉ. प्रवीण की अरुणाचल प्रदेश में चुनावी ड्यूटी लगी है। उनके स्थान पर मंडलायुक्त डीपीएस नागल निगमायुक्त का कामकाज देख रहे हैं। उनसे बार-बार संपर्क करने के बाद संपर्क नहीं हो पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed