फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cockroach found in samosa in Greater Noida

कॉकरोच वाला समोसा: रेस्टोरेंट से मंगाए ऑनलाइन समोसे, आधा खाने के बाद निकला कॉकरोच; देखें वीडियो

Sat, 26 Apr 2025 10:57 PM IST
श्याम जी. माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: श्याम जी. Updated Sat, 26 Apr 2025 10:57 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-10 में एक नामी फूड चेन के समोसे में कॉकरोच मिलने से हड़कंप मच गया। पीड़ित ने खाद्य विभाग और रेस्टोरेंट से शिकायतकी। जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

विज्ञापन
Cockroach found in samosa in Greater Noida
समोसे में निकला कॉकरोच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-10 स्थित एक नामी फूड चेन रेस्टोरेंट के समोसे में कॉकरोच निकलने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक सोसाइटी निवासी ने ऑनलाइन ऑर्डर से समोसे मंगवाए थे। खाने के दौरान एक कॉकरोच मिला। जिसकी शिकायत नामी फूड चेन और खाद्य विभाग से की है। वहीं, विभाग का कहना है कि अभी जानकारी नहीं मिली है। शिकायतकर्ता से संपर्क कर जांच की जाएगी। 

विज्ञापन


निवासियों ने बताया कि सेक्टर-10 की एटीएस हैप्पी ट्रेल्स सोसाइटी की मार्केट में नाम फूड चेन कंपनी का रेस्टोरेंट है। स्थानीय सोसाइटी के एक निवासी ने रेस्टोरेंट से ऑनलाइन खाद्य पदार्थ मंगवाए थे। इनमें समोसे भी शामिल थे। आरोप है कि एक समोसे के अंदर कॉकरोच मिला है। पीड़ित ने इसकी शिकायत रेस्टोरेंट में की, जिस पर रेस्टोरेंट का एक कर्मचारी पीड़ित के घर पहुंचा।
विज्ञापन





पीड़ित ने समोसे के अंदर कॉकरोच दिखाया। इसका फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। वहीं, लोगों का आरोप है कि नामी रेस्टोरेंट के खाने से कई बार शिकायत आ चुकी है। इसके बाद भी उस पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। वहां पर साफ सफाई नहीं है। इसके बाद भी लाइसेंस देने पर सवाल उठाए है। वहीं, सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सर्वेश मिश्रा का कहना है कि अभी शिकायत नहीं मिली है। ऑनलाइन शिकायत की जानकारी मिली है। उस पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed