{"_id":"663609d97bc118050604dd1b","slug":"cockroach-found-in-food-of-boys-hostel-of-institute-in-greater-noida-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाश्ते में निकला कॉकरोच: बॉयज हॉस्टल के खाने में निकल रहे कीड़े-मकोड़े, खाद्य सुरक्षा विभाग ने जारी किया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाश्ते में निकला कॉकरोच: बॉयज हॉस्टल के खाने में निकल रहे कीड़े-मकोड़े, खाद्य सुरक्षा विभाग ने जारी किया नोटिस
Sat, 04 May 2024 03:41 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 04 May 2024 03:41 PM IST
सार
ग्रेटर नोएडा के एक इंस्टीट्यूट के ब्वॉयज हॉस्टल की मेस के खाने में कॉकरोच निकला है। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी खाने में कॉकरोच निकल चुका है।
विज्ञापन
खाने में कॉकरोच
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्रेटर नोएडा स्थित एक इंस्टीट्यूट के ब्वॉयज हॉस्टल की मेस के खाने में कॉकरोच निकलने का मामला सामने आया है। खाने में कभी कोई कीड़ा तो कभी कॉकरोच निकल रहा है। छात्रों ने कई बार कॉलेज मैनेजमेंट से शिकायत की, लेकिन कोई असर नहीं हुआ है। एक छात्र ने अपने पिता को बताया, 'पापा सोमवार को भी खाने में कॉकरोच निकला था और आज सुबह के ब्रेकफास्ट में भी कॉकरोच निकला है।'
विज्ञापन
अधिकारियों ने कहा कि ग्रेटर नोएडा में एक निजी कॉलेज के प्रशासन और उसके कैंटीन संचालक को खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा शनिवार को कथित तौर पर खराब भोजन की गुणवत्ता और अस्वास्थ्यकर स्थितियों के लिए नोटिस दिया गया था। सोशल मीडिया पर कथित तस्वीरें भी सामने आईं, जिनमें कुछ खाद्य पदार्थों में मच्छर और कीड़े दिखाई दे रहे हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि निरीक्षण कुछ छात्रों की शिकायतों पर किया गया था, जिन्होंने कैंटीन द्वारा उन्हें परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता के मानकों के बारे में असंतोष व्यक्त किया था।
विज्ञापन
सहायक खाद्य आयुक्त (द्वितीय) अर्चना धीरन ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क क्षेत्र में लॉयड कॉलेज के आर्यन रेजीडेंसी की कैंटीन में निरीक्षण किया गया। निरीक्षण मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय गोयल के नेतृत्व में किया गया और खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरपी गुप्ता द्वारा वस्तुओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था और अन्य मानक अनुपालन संतोषजनक नहीं पाए गए, जिसके लिए कॉलेज प्रशासन को नोटिस दिया गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि दौरे के दौरान अधिकारियों ने छात्रावास में रहने वाले छात्रों से भी उनकी चिंताओं के बारे में चर्चा की, जिसमें अधिकांश छात्रों ने साफ-सफाई और भोजन की गुणवत्ता को लेकर असंतोष व्यक्त किया। धीरन ने कहा, 'इस संबंध में वार्डन और कैंटीन संचालक से बात करने के बाद कॉलेज प्रशासन की ओर से एक सुझाव दिया गया कि भोजन की गुणवत्ता पर साप्ताहिक फीडबैक के लिए छात्रों की एक समिति बनाई जाएगी।'