{"_id":"5136764a967c079208b17937598905ee","slug":"coaches-taking-money-from-players-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल के नाम पर सामने आया कोच का गंदा खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल के नाम पर सामने आया कोच का गंदा खेल
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 10 Sep 2015 05:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेल परिसरों में कोच खिलाड़ियों को पैसे लेकर प्रशिक्षण दे रहे हैं। इस संबंध में खेल विभाग के पास ढेरों शिकायतें पहुंची हैं। विभाग ने ऐसे कोच पर कार्रवाई करने की तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन
परिसर में कंप्लेन बॉक्स लगाए गए हैं और खिलाड़ियों से लिखित शिकायत मांगी गई है। दोषी पाए जाने पर हटाए जाएंगे। खेल अधिकारी रमेश जांगडा ने बताया कि मंगलवार को फोन पर लापरवाह कोच के खिलाफ शिकायत मिली थी।
विज्ञापन
इससे पहले भी कई बार मौखिक तौर पर शिकायतें मिल चुकी हैं। इन शिकायतों से आला अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। ऐसे में विभाग की तरफ से काम के दौरान हेरफेर करने वाले कोचों पर शिकंजा कसने के लिए लिखित शिकायतें मांगी गई हैं।
विज्ञापन
जिला खेल परिसर में खिलाड़ियों के लिए कंप्लेंट बॉक्स लगाए गए हैं। शिकायतों के आधार पर संबंधित कोच की जांच की जाएगी। आरोप सही पाए जाने पर कोच को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।
शहर में सेक्टर-12 खेल परिसर, राजा नाहर सिंह क्रिकेट स्टेडियम व फुटबॉल को मिलाकर तीन सरकारी खेल परिसर हैं। जहां शूटिंग, तैराकी, तीरंदाजी आदि को छोड़कर सभी खेलों का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है लेकिन पिछले कुछ दिनों से कोच खिलाड़ियों से पैसे लेकर अपनी जेब गर्म कर रहे हैं।
बताया गया है कि फिटनेस का प्रशिक्षण लेने वाली महिला खिलाड़ियों से 15 हजार रुपये मासिक लिया जा रहा है।