{"_id":"9c80b3fec3f0a1c50a1c5c88477e355f","slug":"coach-indicator-will-be-in-ghaziabad-station-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद स्टेश्ान में लगेंगे कोच इंडिकेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद स्टेश्ान में लगेंगे कोच इंडिकेटर
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 26 Dec 2014 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोच संख्या न देख पाने की वजह से अब गाजियाबाद स्टेशन पर यात्रियों की ट्रेन नहीं छूटेगी। रेलवे जनवरी माह में गाजियाबाद स्टेशन पर कोच इंडिकेटर लगाएगा।
विज्ञापन
इसके लिए कोच की लोकेशन तय करने के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जनवरी के अंत तक इंडिकेटर लगाने का काम शुरू हो जाएगा।
गाजियाबाद स्टेशन से करीब पौने दो लाख यात्री रोज सफर करते हैं। इस भीड़भाड़ वाले स्टेशन के किसी भी प्लेटफार्म पर कोच की लोकेशन बताने वाले इंडिकेटर नहीं हैं।
विज्ञापन
ट्रेन के प्लेटफार्म पर रुकने तक यात्रियों को पता नहीं रहता कि उनके कोच की लोकेशन कहां होगी। महज दो मिनट के स्टॉप की वजह से प्लेटफार्म पर भगदड़ जैसा माहौल रहता है।
विज्ञापन
ज्यादा भीड़ की स्थिति में यात्रियों की ट्रेन कोच की लोकेशन तलाशने में ही छूट जाती है। यात्रियों की शिकायत पर अब छह प्लेटफार्म पर एलईडी कोच इंडिकेटर लगेंगे।
टेलीकॉम एसएसई आईपी सिंह ने बताया कि ट्रेनों के प्लेटफार्म पर पहुंचने से पहले ही कंप्यूटराइज्ड इंडिकेटर बता देंगे कि कौन सा कोच कहां पर लगेगा। ऐसे में यात्री पहले ही अपने कोच की लोकेशन पर जाकर खड़े हो जाएंगे।