Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Coach arrested for molesting a national level boxer

राष्ट्रीय स्तर की बॉक्सर से दुष्कर्म के आरोप में कोच गिरफ्तार

Wed, 18 Mar 2020 04:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 18 Mar 2020 04:50 AM IST
विज्ञापन
Coach arrested for molesting a national level boxer
गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

पश्चिम बंगाल क्लासिक बॉक्सिंग प्रतियोगिता-2020 में हिस्सा लेने गई हरियाणा की 19 वर्षीय राष्ट्रीय महिला बॉक्सर ने अपने कोच पर चलती ट्रेन में छेड़छाड़ व दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। कोलकाता से वापस लौटने के बाद पीड़िता ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन थाने में कोच के खिलाफ शिकायत दी। पीड़िता का मेडिकल करवाने के बाद पुलिस ने छेड़छाड़ व दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी कोच को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


रेलवे पुलिस उपायुक्त हरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी कोच की पहचान सोनीपत, हरियाणा के लल्हेड़ीकलां गांव निवासी संदीप मलिक के रूप में हुई है। संदीप बॉक्सिंग में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुका है और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को कोचिंग देता है। 
विज्ञापन


पीड़िता इसी अकादमी से बॉक्सिंग की कोचिंग ले रही थी। 27 फरवरी को हरियाणा का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम कोलकाता में आयोजित क्लासिक बॉक्सिंग प्रतियोगिता- 2020 में हिस्सा लेने के लिए गई थी। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कोच संदीप ने दुरंतो ट्रेन में उसके साथ छेड़छाड़ की और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं कोलकाता में रहने के दौरान भी आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


13 मार्च को पीड़िता नई दिल्ली रेलवे थाना में शिकायत दी। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाने के बाद उसका अदालत में 164 के तहत बयान दर्ज करवाया। उसके बाद पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए 16 मार्च को आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed