फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CNG will now overnight in Ghaziabad.

अब गाजियाबाद में रातभर मिलेगी सीएनजी

Thu, 28 Jan 2016 12:50 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 28 Jan 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
CNG will now overnight in Ghaziabad.
गाजियाबाद में सीएनजी पंप अब रातभर खुले रहेंगे। सीएनजी लेने केलिए लगने वाली भीड़ को देखते हुए पंपों को रातभर खोलने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


सीएनजी वाहनों की लंबी लाइन न लगने से ऐसे वाहनों को संख्या बढ़ेगी और प्रदूषण कम होगा। परिवहन विभाग ने सीएनजी पंपों पर रात भी सर्विस देने के आदेश दिए हैं।

एआरटीओ प्रशासन केपी गुप्ता ने बताया कि शहर के सभी सीएनजी पंपों को रातभर खुला रखने के आदेश दिए गए हैं। गोविंदपुरम सहित ज्यादातर पंपों पर रातभर सीएनजी मिलनी भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन


अब सीएनजी लेने के लिए न तो समय का इंतजार करना होगा और न ही घंटों लंबी लाइनों में लगना होगा। अभी तक सीएनजी पंप सुबह सात बजे से रात दस बजे तक ही खुलते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैस के लिए पंप पर मारामारी
शहर में बुधवार को सीएनजी की भारी किल्लत रही। पंपिंग स्टेशनों पर सुबह से ही रिफिलिंग के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। पंप संचालकों का कहना है कि आईजीएल द्वारा 24 जनवरी की शाम से रोकी गई सप्लाई 27 जनवरी सुबह 7 बजे मिली। इसके चलते गाजियाबाद के 20 हजार से ज्यादा ऑटो, बस और कार चालकों को परेशानी हुई।

डूंडाहैडा स्थित सीएनजी पंप के ओनर जयवीर सिंह ने  बताया कि सीएनजी पाइप लाइन की मरम्मत के कारण सप्लाई  रोकी गई थी।

बॉर्डर से कामर्शियल वाहन डायवर्ट

अब हरियाणा, पंजाब और राजस्थान आदि प्रदेशों में जाने वाले व्यावसायिक वाहन दिल्ली होकर नहीं जाएंगे। इन्हें बुधवार रात गाजियाबाद के बॉर्डरों पर ही रोक दिया गया।

गाजियाबाद के चार बॉर्डरों पर सात-सात पुलिसवालों की टीमों ने रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक ड्यूटी दी। दिल्ली की बजाय इन वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला गया।

इससे एनएच-58 और एनएच-91 पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। एसपी ट्रैफिक अमर सिंह ने बताया कि दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण की वजह से कोर्ट के आदेश हैं कि दिल्ली होकर जाने वाले व्यावसायिक वाहनों को दिल्ली से न गुजारा जाए। गाजियाबाद पुलिस ने इसका अनुपालन शुरू कर दिया है।


यूपी गेट, सीमा बॉर्डर, लोनी तिराहा और भोपुरा पर सात-सात पुलिसवालों की टीमें भारी व्यावसायिक वाहनों को दिल्ली में प्रवेश करने से रोकने के लिए लगाई गई हैं। इनमें एक दरोगा और चार कांस्टेबल सिविल पुलिस के हैं, जबकि दो कांस्टेबल ट्रैफिक पुलिस के हैं। टीम ने काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed