फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   cng run two wheeler will run on delhi roads soon

दिल्ली में सड़कों पर उतरेगी सीएनजी चालित दुपहिया वाहन, 42 वाहनों के पंजीकरण को मंजूरी

Tue, 27 Sep 2016 09:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 27 Sep 2016 09:43 AM IST
विज्ञापन
cng run two wheeler will run on delhi roads soon

दिल्ली की सड़कों पर अब सीएनजी (संपीडित प्राकृतिक गैस) चालित दुपहिया वाहन दौड़ते नजर आएंगे। दिल्ली परिवहन विभाग ने सीएनजी चालित 42 दुपहिया वाहनों के रजिस्ट्रेशन की मंजूरी दी है।

विज्ञापन


यह मंजूरी सिर्फ ट्रायल के लिए दी गई है, जिसमें सीएनजी चलित दुपहिया के सुरक्षा, प्रदूषण से मिलने वाले लाभ को लेकर अध्ययन किया जाएगा। अगर यह सफल रहा तो भविष्य में सीएनजी से चलने वाले दुपिहया भी दिल्ली की सड़कों पर नजर आएंगे।
विज्ञापन


परिवहन विभाग के मुताबिक इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीए) और गेल (इंडिया) लिमिटेड सीएनजी चालित दुपहिया को लेकर एक संयुक्त अध्ययन कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अध्ययन में यह पता लगाने की कोशिश करेंगे की दुपिहया को सीएनजी से चलाने पर प्रदूषण स्तर पर क्या फर्क पड़ेगा। वह सड़कों पर उतरने के साथ कितना सुरक्षित है।

परिवहन विभाग ने तीन कंपनियों को ट्रायल और अध्ययन के लिए कुल 42 दुपहियों को दिल्ली में पंजीकरण की मंजूरी दी है। इसमें पहले से प्रयोग हो रहे दुपहिया वाहन भी शामिल है, जिसमें सीएनजी किट का रेट्रोफिटमेंट होगा। अगर यह सफल रहा तो परिवहन विभाग आगे दिल्ली की सड़कों पर सीएनजी दुपहिया वाहन चलाने की मंजूरी देगा।


परिवहन विभाग के मुताबिक यह सीएनजी किट पूणे की एक कंपनी ने बनाया है। इसे दुपिहया वाहनों में रेट्रोफिटमेंट का जिम्मा दिल्ली की एक सीएनजी किट रेट्रोफिटमेंट एजेंसी को दिया गया है, जिसे आईजीएल ने अथराइज्ड किया है। हालांकि दिल्ली परिवहन विभाग रजिस्ट्रेशन से पहले अपने स्तर पर सीएनजी रेट्रोफिटमेंट की जांच करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed