{"_id":"59d27a3f4f1c1bd8538b55ff","slug":"cng-prices-in-delhi-ncr-increased-from-midnight","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर से बढ़े CNG-PNG के दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर से बढ़े CNG-PNG के दाम
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 03 Oct 2017 11:34 AM IST
विज्ञापन
igl
राष्ट्रीय राजधानी और एनसीआर में सीएनजी और पीएनजी के दामों में बढ़ोत्तरी की घोषणा की गई है। आपूर्ति करने वाली इंद्रप्रस्थ गैस लि. (आईजीएल) ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों की लागत बढ़ने के चलते उसने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
आईजीएल ने कहा कि दिल्ली में सीएनजी की कीमत में 95 पैसे प्रति किलोग्राम का इजाफा किया गया है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में इसमें 1.26 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि की गई है।
विज्ञापन
इस प्रकार दिल्ली में सीएनजी अब 39. 71 रुपये प्रति किलोग्राम और अन्य स्थानों पर 49. 20 रुपये प्रति किलोग्राम होगी। यह कीमत मध्य रात्रि से लागू हो गई है। वहीं दिल्ली में पीएनजी के दामों में 80 पैसे की बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन
पीएनजी दिल्ली में अब 25.19 रुपये के बजाय 25.99 रुपये में उपलब्ध होगी। वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में 91 पैसे की वृद्धि करते हुए पीएनजी 26.73 के मुकाबले 27.64 रुपये में मिलेगी।