{"_id":"591be0434f1c1b8b51f2360f","slug":"cng-price-hike-in-delhi-ncr-by-40-paise","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलाते हैं CNG वाहन तो आपके लिए है बुरी खबर, बढ़ गए सीएनजी के दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलाते हैं CNG वाहन तो आपके लिए है बुरी खबर, बढ़ गए सीएनजी के दाम
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 17 May 2017 11:02 AM IST
विज्ञापन
सीएनजी में लगी वाहनों की लाइन
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी व पीएनजी की दरें बढ़ गई हैं। दिल्ली के उपभोक्ताओं को सीएनजी के लिए 35 पैसे और नोएडा, ग्रेटर नोएडा व गाजियाबाद के लोगों को 40 पैसे अतिरिक्त देने होंगे।
विज्ञापन
आईजीएल का कहना है कि दिल्ली सरकार की तरफ से न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने के फैसले के बाद यह कदम उठाया गया है। नई दरें मंगलवार मध्य रात्रि से लागू हो गईं। अब एक किलोग्राम सीएनजी दिल्ली में 37.65 रुपये व नोएडा, गाजियाबाद व ग्रेटर नोएडा में 43.15 रुपये में मिलेगी।
विज्ञापन
आईजीएल ने रात 12.30 से सुबह 5.30 बजे के बीच सीएनजी पर मिलने वाली 1.50 रुपये की छूट जारी रखी है। दूसरी तरफ एक एससीएम के हिसाब से पीएनजी की दरों को 81 पैसे बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन