फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   cng price changes in delhi

...तो फरीदाबाद के लोग भी दिल्ली से लेंगे CNG

Tue, 04 Feb 2014 02:28 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 04 Feb 2014 02:28 PM IST
विज्ञापन
cng price changes in delhi

दिल्ली में सीएनजी सस्ती करने की घोषणा के बाद अब फरीदाबाद में यह दिल्ली से महंगी हो जाएगी। अब तक यह दिल्ली से 9.15 रुपये किलो सस्ती मिल रही थी।

विज्ञापन


सरकार की नई घोषणा के मुताबिक, यह दिल्ली से करीब छह रुपये महंगी पड़ेगी। फरीदाबाद में इस समय 40.95 रुपये प्रति किलो दाम है, जबकि दिल्ली में करीब 35 रुपये में मिलेगी। इस तरह अब यहां के लोग दिल्ली में सीएनजी भरवाना पसंद करेंगे। वहां दाम कम होने के बाद यहां पर बिक्री में असर पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन


फरीदाबाद में अडानी गैस सीएनजी की आपूर्ति करती है। उसने दाम घटाने से इंकार किया है। अड़ानी गैस लिमिटेड के महाप्रबंधक (सेल्स) भातिस ढ़ोलकिया का कहना है कि फरीदाबाद में पहले से ही सीएनजी काफी सस्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरीदाबाद में दाम दिल्ली जितना होता तो उसे घटाने पर अवश्य विचार होता। वर्तमान में फरीदाबाद में नौ सीएनजी स्टेशनों से प्रतिदिन करीब 1.30 लाख किलोग्राम सीएनजी की आपूर्ति की जा रही है। यहां प्रतिदिन करीब 20 हजार वाहनों में सीएनजी भरी जा रही है।

फरीदाबाद में सीएनजी-पीएनजी रेट
सीएनजी-40.95
पीएनजी-घरेलू: 26.35
पीएनजी-औद्योगिक 43.25
पीएनजी-कमर्शियल: 52.36

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed