{"_id":"c93ae8119246594c3fdf926af92f5215","slug":"cng-diesel-vehicles-5-years-and-drive-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजल वाहनों को सीएनजी कराएं, 5 साल और चलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजल वाहनों को सीएनजी कराएं, 5 साल और चलाएं
डीपी आर्य/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 16 Apr 2015 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनजीटी के दस साल पुराने वाहनों को दिल्ली-एनसीआर से हटाने के आदेश से लोगों में हड़कंप मचा है। कई महंगी कारों की स्थिति 10 साल में अच्छी रहती है। ऐसे में 30-50 लाख की कारों को बाहर करने में इनको परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
परिवहन विभाग ने ऐसे वाहनों को सीएनजी में बदलवाने का विकल्प दिया है। सरकार ने एक कंपनी से इस संबंध में अनुबंध भी कर लिया है।
जल्द ही इसको शुरू कर दिया जाएगा। ऐसे में फिलहाल तो डीजल की पुरानी कारों को बाहर करना होगा, लेकिन आने वाले सालों में इनका इंजन बदलवाकर चलाया जा सकेगा।
पावर कारपोरेशन एक्ट के अनुसार वाहनों में कंपनी स्ट्रक्चर में बदलाव नहीं किया जा सकता। पेट्रोल की गाड़ियों में सीएनजी किट लगवा ली जाती है, इसके लिए आरटीओ से परमिशन लेनी पड़ती है।
विज्ञापन
एआरटीओ कमल गुप्ता ने बताया कि अब डीजल वाहनों में भी सीएनजी से चलने वाले इंजन लगवाए जा सकेंगे। जल्द ही इनमें इंजन बदलने-पेट्रोल की तरह सीएनजी से चलने लायक बनाने का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
इसलिए भी है जरूरी
डीजल गाड़ियों शोरूम कीमत ज्यादा होती है। वाहन लेने वाले यह सोचकर डीजल वाहन लेते थे कि इससे लंबे समय में फ्यूल खर्च में फायदा होगा। अब डीजल वाहनों की दिल्ली-एनसीआर में लाइफ 10 साल कर दी गई है।
एक सामान्य गाड़ी चलाने वाले का 10 साल में इतना खर्च नहीं निकलेगा, जितना डीजल वाहन पर ज्यादा देना होता है। इसके चलते डीजल वाहनों का बाजार पिट सकता है।
अधिकारियों का मानना है कि दिल्ली-एनसीआर वाले प्रतिबंधित क्षेत्र में डीजल गाड़िया भी 10 साल बाद सीएनजी संचालित इंजन परिवर्तन का आफर नई गाड़ियों पर दे सकती है।