फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CMO and CMS fights with each other in hospital

ये क्या! बच्चों की तरह लड़ गए CMO और CMS

Wed, 22 Jan 2014 09:20 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 22 Jan 2014 09:20 AM IST
विज्ञापन
CMO and CMS fights with each other in hospital
प्रदेश के स्वास्थ्य राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल ने मंगलवार को सेक्टर 30 स्थित जिला अस्पताल और चाइल्ड पीजीआई का औचक निरीक्षण किया। अस्पताल में अव्यवस्थाओं से नाराज मंत्री ने सीएमओ, सीएमएस और डॉक्टरों को जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन



उन्होंने अव्यवस्थाओं के लिए जांच में दोषी पाए जाने पर सीएमओ और सीएमएस के निलंबन की बात भी कही। दोपहर करीब 12.30 बजे नितिन अग्रवाल जिला अस्पताल पहुंचे और सीएमओ डॉ आरके गर्ग एवं सीएमएस डॉ मीना मिश्रा के साथ अस्पताल का जायजा लिया। इस दौरान वार्ड में मरीजों ने अस्पताल में तीन दिन से पानी की किल्लत, गंदगी और डॉक्टरों द्वारा बाहर से दवा लिखने की शिकायत की।
विज्ञापन



इस पर मंत्री ने डॉक्टर और सीएमएस को फटकार लगाई। इन अव्यवस्थाओं के बारे में पूछने पर सीएमओ ने कहा कि अस्पताल से संबंधित उन्हें कोई जानकारी सीएमएस नहीं देती हैं। यही नहीं स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ जिला अस्पताल में मरीजों को दिया जा रहा है या नहीं, इसकी जानकारी भी नहीं दी जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं सीएमएस ने इन आरोपों का खंडन कर सीएमओ पर मलेरिया समेत अन्य जरूरी दवाएं उपलब्ध न कराने का आरोप लगाया। आरोप प्रत्यारोप से नाराज मंत्री ने कहा कि, पूरे मामले की जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने पर सीएमओ और सीएमएस को निलंबित करने की कार्रवाई की जाएगी।

बाजार से लिख दी मलेरिया की दवा
वार्ड में दौरा कर रहे मंत्री के सामने मेडिसिन विभाग के डॉक्टर द्वारा बाजार से मलेरिया की दवा लिखने का मामला प्रकाश में आया। मंत्री ने दोनों डॉक्टरों को जमकर लताड़ लगाई।  उन्होंने कहा कि मलेरिया की दवा अस्पताल में ही मिलनी चाहिए, फिर उसे बाहर से खरीदने के लिए क्यों लिखी गई?

किसने मारा नर्स को थप्पड़?
एक महिला मरीज द्वारा नर्स पर थप्पड़ मारने के आरोप पर मंत्री ने अस्पताल प्रशासन को जांच के आदेश दिए हैं। हालांकि सीएमएस का कहना है कि उन्होंने लिखित शिकायत देने के लिए मरीज को बुलाया था लेकिन उसने शिकायत देने से मना कर दिया।


क्या शुरू होगी इंडोर व्यवस्था?
चाइल्ड पीजीआई के मेडिकल सुप्रीटेंडेंट डॉ. शेखर यादव से स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने जल्द ही भर्ती करने की सुविधा (इंडोर) की व्यवस्था करने के लिए कहा है।

परिसर में होगी प्याऊ  की व्यवस्था
सीएमएस डॉ. मीना मिश्रा ने कहा कि जिला अस्पताल परिसर में प्याऊ की व्यवस्था के लिए प्राधिकरण के प्रोजेक्ट इंजीनियर से बात की गई है। उन्होंने कहा कि मरीजों और तीमारदारों की बढ़ती भीड़ के आगे पानी की व्यवस्था कम पड़ रही है। उन्होंने कहा कि दवाओं की कमी से निपटने के लिए किसी वरिष्ठ डॉक्टर के पास तकरीबन हजार दो हजार रुपये रखवा दिए जाएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed