फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CMAI honored environmental activists

Delhi NCR News: सीएमएआई ने पर्यावरण कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 06:32 PM IST
विज्ञापन
इंडिया क्लाइमेट सम्मान समारोह का हुआ समापन
विज्ञापन

-अमर उजाला ने मीडिया सहयोगी की निभाई भूमिका

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। कार्बन मार्केट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीएमएआई) की ओर से आयोजित पहले भारत जलवायु सप्ताह (आईसीडब्ल्यू)-2025 का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। यह नई दिल्ली स्थित एक निजी होटल में आयोजित किया गया। इस दौरान सीएमएआई की ओर से अलग-अलग पर्यावरण कार्यकर्ताओं को इंडिया क्लाइमेट सम्मान दिया गया।
सम्मेलन में लाइफटाइम अचीवमेंट इन क्लाइमेट लीडरशिप का सम्मान डॉ. वीके सारस्वत, डॉ. अजय माथुर, इंडिया क्लाइमेट पॉलिसी चैंपियन आरआर रश्मि व डॉ. आरके मल्होत्रा, इंडिया वीमेन इन क्लाइमेट लीडरशिप वीना सिन्हा, इंडिया क्लाइमेट यूथ आईकॉन विजय निरानी को दिया गया। साथ ही, इंडिया क्लाइमेट चैंपियन इन इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी सम्मान से डॉ. आलोक शर्मा को सम्मानित किया गया। इसके अलावा इंडिया स्पेशल जूरी सम्मान से कौशल गोयल सहित अलग-अलग श्रेणी में 30 लोगों व संस्थान को सम्मानित किया। इसमें अमर उजाला मीडिया सहयोगी की भूमिका में है।
विज्ञापन

इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि कार्बन क्रेडिट शुरु करेंगे तो बढ़ावा मिलेगा। यह ऐतिहासिक सम्मेलन है। उन्होंने कहा कि इसमें महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा मिलना चाहिए। उन्होंने बताया कि कचरा बिनने वालों को अगर डिजिटल से जोड़ेंगे तो यह बहुत बड़ा काम होगा। खंडेलवाल ने कहा कि 48 हजार से अधिक व्यापारिक संगठन इसमें एसोसिएशन के साथ खड़े हैं। इसे लेकर गांव व घर-घर जाएंगे। एसोसिएशन के जरनल सेक्रेटरी रोहित कुमार ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह सम्मानित हुए लोगों की मेहनत है कि उन्हें सम्मान किया गया। यह भविष्य के लिए बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह सम्मान मां धरती को बचाने के लिए है। लेकिन, कई लोग प्रकृति की ओर ध्यान नहीं देते हैं। पर्यावरण को न भूले। जो जीवन की दिशा बदल दें उनका सम्मान जरूरी है। वहीं, डॉ. वीके सारस्वत ने कहा कि ग्रीन जॉब उत्पन्न करना महत्वपूर्ण है। इससे ही नेट जीरो का लक्ष्य हासिल हो सकता है। इसी तरह आरआर रश्मि ने कहा कि खुशी है कि यह सम्मान मिला। दुनिया लगातार बदल रही है। इंडिया कई जगह पर लीड कर रहा है। ऐसे में पर्यावरण को लेकर सभी को शिक्षित और सबकी भागीदारी सुनिश्चित करना जरूरी है।


इस सम्मेलन का उद्देश्य जलवायु कार्रवाई के लिए विश्व को एकजुट करना और कार्बन बाजारों के माध्यम से सतत विकास को बढ़ावा देना था। इसमें फीडस्टॉक की उपलब्धता, प्रौद्योगिकी अपनाने और वित्तीय व्यवहार्यता में चुनौतियों का समाधान पर चर्चा की गई। साथ ही, भारत में अपशिष्ट प्रबंधन, ऊर्जा सुरक्षा और नेट-जीरो लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित किया गया। कार्बन बाजारों में वैश्विक सहयोग पर विशेष संबोधन किया गया। इसमें उत्सर्जन मार्गों पर संक्रमण के लिए जलवायु वित्त को बढ़ाना शामिल रहा। इस दौरान सीएमएआई ने कई समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। कार्बन क्रेडिट अवसरों और सरकारी योजनाओं के साथ एकीकरण पर विशेषज्ञ के नेतृत्व वाली प्रस्तुति दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed