{"_id":"5c1eb1a1bdec2256ee323646","slug":"cm-yogi-visit-in-modinagar-on-farmers-day-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदीनगर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदीनगर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण
Sun, 23 Dec 2018 03:20 AM IST
Priyesh Mishra
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: Priyesh Mishra
Updated Sun, 23 Dec 2018 03:20 AM IST
विज्ञापन
सीएम योगी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ मोदीनगर पहुंच चुके हैं। यहां उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मोदीनगर के गांव पतला और इंदिरापुरम में जनसभा को संबोधित करेंगे। वह करीब 325 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात देंगे। उम्मीद की जा रही है कि किसान दिवस पर पश्चिमी यूपी के किसानों को साधने के लिए सीएम कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं। आने वाले लोकसभा चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी की राजनीति के लिहाज से सीएम का यह दौरा अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन
पतला और इंदिरापुरम में जनसभा को करेंगे संबोधित
सीएम करीब पौने पांच घंटे गाजियाबाद जिले में रहेंगे। दोपहर पौने एक बजे हिंडन एयरबेस पहुंचें। उसके बाद मोदीनगर स्थित पतला आईटीआई परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया।
विज्ञापन
यहां जनसभा को संबोधित करने के अलावा वह लोनी में संयुक्त चिकित्सालय, मोदीनगर में राजकीय महाविद्यालय समेत करोड़ों की विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। शाम चार बजे इंदिरापुरम के रामलीला मैदान में आयोजित महाकौथिग कार्यक्रम में जाएंगे।
विज्ञापन
सीएम के कार्यक्रम के चलते आज भारी वाहनों का ट्रैफिक डायवर्जन
- मेरठ से गाजियाबाद आने वाले भारी वाहन मोदीनगर से पिलखुवा से डासना होते हुए आएंगे
- गाजियाबाद से मेरठ जाने वाले भारी वाहन राजनगर एक्सटेंशन चौराहे से एएलटी, हापुड़ चुंगी, एनएच-9 से हापुड़ के रास्ते जाएंगे
- सीआईएसएफ कट से वसुंधरा की ओर भारी वाहन नहीं जाएंगे। इन वाहनों को प्रताप विहार न्यू लिंक रोड से भेजा जाएगा